फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Uproar in Rajpur Bada, Alwar, over allegations of electoral malpractice; police pelted with stones

राजस्थान: अलवर के राजपुर बड़ा में मतदान में धांधली के आरोप पर बवाल, पुलिस पर पथराव; डीएसपी समेत कई जवान घायल

Sat, 31 Oct 2026 04:22 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 04:22 PM IST
सार

अलवर के राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव में मतदान में धांधली के आरोपों को लेकर चल रहा धरना शनिवार को हिंसक हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें डीएसपी देशराज कुलदीप समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Uproar in Rajpur Bada, Alwar, over allegations of electoral malpractice; police pelted with stones
मतदान में धांधली के आरोप पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अलवर जिले के राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव में मतदान में धांधली के आरोप को लेकर चल रहा धरना शनिवार को हंगामे में बदल गया। धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में डीएसपी देशराज कुलदीप समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, राजपुर बड़ा गांव में मतदान के दौरान धांधली के आरोप लगाते हुए ग्रामीण धरने पर बैठे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान में थमेगा बारिश का दौर, अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, डीएसपी देशराज कुलदीप समेत अन्य घायल पुलिसकर्मियों का राजपुर बड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद है। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

मतदान में धांधली के आरोपों को लेकर शुरू हुआ धरना पुलिस पर पथराव के बाद तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed