फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sukhbir Badal attacks AAP government at Kharar rally; cites 'green pen' loot and police excesses

Mohali News: खरड़ रैली में सुखबीर बादल का आप सरकार पर हमला, ग्रीन पेन से चल रही लूट और पुलिस की ज्यादती

Fri, 11 Sep 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal attacks AAP government at Kharar rally; cites 'green pen' loot and police excesses
मोहाली/ खरड़। पंजाब में विधानसभा चुनावों की आहट के बीच शिरोमणि अकाली दल ने खरड़ में शक्ति प्रदर्शन किया। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का ग्रीन पेन विरोध दबाने और संसाधनों की लूट के लिए इस्तेमाल हो रहा है। बादल ने हलका प्रभारी रविंदर खैरा के साथ आयोजित रैली में हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। बादल ने धूरी थाने में पुलिस प्रताड़ना के बाद एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में हिरासत में प्रताड़ना और आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। ये घटनाएं पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। बादल ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और विवादों से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने हरपाल चीमा से जुड़े आरोपों पर कार्रवाई की मांग की। बादल ने मुख्यमंत्री के लोक मिलनी कार्यक्रमों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से संवाद का दावा करती है। दूसरी तरफ विरोध की आवाजों को दबाया जा रहा है। सुखबीर बादल ने वारिस पंजाब दे संगठन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे पंजाब की राजनीतिक को बांटने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन



खरड़ के लिए अकाली दल की घोषणाएं

रैली में सुखबीर बादल ने अकाली दल की सरकार बनने पर खरड़ हलके के विकास का दावा किया। उन्होंने नयागांव को न्यू चंडीगढ़ में शामिल करने की बात कही। रेसकोर्स और वाइल्डलाइफ सफारी जैसे नए प्रोजेक्ट लाने का भी वादा किया। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन, चार रुपये किलो गेहूं और एक लाख रुपये शगुन योजना का एलान किया। बुजुर्गों की पेंशन 3100 रुपये करने और लाल डोरे के मकानों को मालिकाना हक देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed