{"_id":"6a9c7c9c1d412b705f027197","slug":"residents-of-phase-11-distressed-by-garbage-mountain-assurance-of-a-solution-within-a-month-protest-called-off-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146672-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-11 में कूड़े के पहाड़ से लोग बेहाल, एक महीने में समाधान का भरोसा, धरना टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-11 में कूड़े के पहाड़ से लोग बेहाल, एक महीने में समाधान का भरोसा, धरना टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-11 के निवासियों को रेलवे लाइन के किनारे जमा कूड़े के ढेर से होने वाली परेशानी से जल्द निजात मिलेगी। नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने एक महीने के भीतर इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। उनके इस भरोसे के बाद 7 सितंबर से प्रस्तावित धरना एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। फेज-11 के लोग लंबे समय से कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध और मक्खी-मच्छरों के प्रकोप से बेहाल थे। कूड़े की धीमी लिफ्टिंग के कारण यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही थी। शनिवार को मेयर समाना ने मौके पर पहुंचकर कूड़ा प्रसंस्करण संयंत्र और आरएमसी पॉइंट का निरीक्षण किया।
मेयर का आश्वासन और भविष्य की योजना
निरीक्षण के बाद मेयर ने फेज-11 के पार्षदों, पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। लोगों ने उन्हें कूड़े से फैल रही बदबू और बीमारियों के खतरे से अवगत कराया। मेयर समाना ने कहा कि वह पहले भी इस आरएमसी केंद्र का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने ठेकेदार को कूड़े की लिफ्टिंग तेज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब इस स्थान पर अतिरिक्त कूड़ा जमा नहीं होने दिया जाएगा। यहां से कूड़े की लिफ्टिंग बढ़ाई जाएगी। आने वाले समय में आरएमसी पॉइंट को स्थायी रूप से बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
निवासियों की प्रतिक्रिया
पार्षद अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्व पार्षद सुखमिंदर सिंह बरनाला के साथ मिलकर मेयर से इस समस्या के समाधान की मांग की थी। मेयर के आश्वासन के बाद पर्यावरण संरक्षण समिति और स्थानीय निवासियों ने अपना प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया। निवासियों ने स्पष्ट किया कि एक महीने बाद मौके की स्थिति देखकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान पार्षद गौरव जैन, अमरजीत सिंह, पूर्व पार्षद कुलवंत सिंह क्लेर और सुखमिंदर सिंह बरनाला सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।