फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Progress of SIR-2026 in Mohali reviewed; special camp organized

Mohali News: मोहाली में एसआईआर-2026 की प्रगति का जायजा, विशेष कैंप आयोजित

Mon, 07 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Progress of SIR-2026 in Mohali reviewed; special camp organized
मोहाली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल ऑब्जर्वर मोहम्मद तैयब ने रविवार को मोहाली जिले का दौरा किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत चल रही प्रक्रिया और दावों व आपत्तियों के निपटारे की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन




तैयब ने सोहाना और खरड़ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों और नागरिकों से मतदाता पंजीकरण, विवरण संशोधन तथा पते बदलने की प्रक्रिया पर बात की। तैयब ने पात्र नागरिकों से नए मतदाता पंजीकरण (फॉर्म 6), प्रवासी भारतीय मतदाता पंजीकरण (फॉर्म 6ए) और विवरण संशोधन या पता बदलने (फॉर्म 8) के लिए 12 सितंबर, 2026 तक आवेदन जमा करने की अपील की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दावों व आपत्तियों पर फीडबैक लिया। आयोग के निर्देश पर आज 6 सितंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए, जहां मतदाता सूची से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed