{"_id":"6acb74439de0bde96d07c1ae","slug":"video-of-an-intoxicated-unconscious-youth-goes-viral-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118411-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: नशे की हालत में बेसुध युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: नशे की हालत में बेसुध युवक का वीडियो वायरल
Sun, 11 Oct 2026 05:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के दावों पर पार्षद ने सवाल उठाए हैं। शहर में एक युवक सड़क पर बेसुध हालत में मिला जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
वार्ड 20 के पार्षद चतरवीर सिंह (कमल अरोड़ा) ने यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में युवक नशे की हालत में लाचार पड़ा दिख रहा है। पार्षद ने कहा कि शहर की बस्तियों और गलियों में नशा आसानी से मिल रहा है। कुछ दिन पहले एक युवती का नशे में झूमते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। नागरिकों और कारोबारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।