Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   parvinder Jhota murder case Post mortem at PGI last rites in Mansa today

झोटा का पोस्टमार्टम फिर अटका: शव को हीट देकर अंदरूनी हिस्से ढीले करने की तैयारी, इंसाफ मोर्चा होगा पोस्टपोन

Sat, 07 Nov 2026 11:27 AM IST
Nivedita भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
parvinder Jhota murder case Post mortem at PGI last rites in Mansa today
पीजीआई में पोस्टमार्टम के दाैरान सुरक्षा कड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसा के परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम फिर अटक गया है। पीजीआई में सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चंडीगढ़ पीजीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शव ज्यादा दिनों तक फ्रीजर में रखने के कारण अंदर से पूरी तरह सख्त हो चुका है।
विज्ञापन


शव का अंदरूनी पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा। अब शव को हीट देकर शव के अंदरूनी हिस्से को थोड़ा ढीला करने के बाद ही पोस्टमार्टम संभव होगा। डॉक्टरों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अब डॉक्टरों की टीम करीब 12 बजे फिर से पोस्टमार्टम करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मानसा लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

सूत्र बताते हैं कि पीजीआई से झोटा के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए डीएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मी पीजीआई में मौजूद हैं। जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होता तब तक पुलिस प्रशासन की सांसें अटकी रहेंगी। मानसा समेत बठिंडा और फरीदकोट पुलिस के अलावा पुलिस के आला अधिकारीयों की नजरें झोटा के अंतिम संस्कार होने तक टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से सभी मांगें मानने के बाद झोटा इंसाफ मोर्चा भी अब पोस्टपोन किया जाएगा। मोर्चा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब मांगें पूरी होने के बाद मोर्चा पोस्टपोन करने का आधिकारिक ताैर पर एलान होगा। सूत्रों ने बताया कि मोर्चा पूरी तरह से समाप्त करने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि अगर सरकार ने कोई मांग पूरी ना की तो फिर से मोर्चा खुल सकता है। 


13 अक्तूबर को हुई थी हत्या
मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में आक्रोश फैल गया था। परिवार इंसाफ की मांग पर अड़ गया था। झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे संघर्ष के 23वें दिन पंजाब सरकार और एक्शन कमेटी के बीच सहमति बनी थी। परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी देने का भरोसा दिया गया। दलजीत सिंह भम्मे के परिवार को भी नौकरी और मुआवजा देने का भरोसा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed