फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   New FIR against Akali leader Jaskaran Deol Accused of abducting minor action ahead of Mohali case hearing

अकाली नेता जसकरण देओल पर नई एफआईआर: नाबालिग को अगवा करने का आरोप, मोहाली केस की सुनवाई से पहले एक्शन

Thu, 08 Oct 2026 08:47 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Thu, 08 Oct 2026 08:47 AM IST
सार

थाना पीएयू पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब निवासी सहजप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में जसकरण देओल, उसकी महिला साथी हरमनदीप कौर, दविंदर सिंह और अवतार सिंह का नाम है। पुलिस ने दविंदर सिंह और अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जसकरण देओल और हरमनदीप कौर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
New FIR against Akali leader Jaskaran Deol Accused of abducting minor action ahead of Mohali case hearing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के मुल्लांपुर दाखा से हलका प्रभारी जसकरण देओल और उनके साथियों पर नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में देओल के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड पर लिया है। यह घटना मोहाली में देओल के खिलाफ चल रहे एक गंभीर मुकदमे की सुनवाई से ठीक पहले हुई है।

थाना पीएयू पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब निवासी सहजप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में जसकरण देओल, उसकी महिला साथी हरमनदीप कौर, दविंदर सिंह और अवतार सिंह का नाम है। पुलिस ने दविंदर सिंह और अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जसकरण देओल और हरमनदीप कौर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन


क्या है आरोप
पांच अक्तूबर की देर रात बिरमी गांव में सहजप्रीत सिंह की 16 वर्षीय ममेरी बहन को जबरन उठाने की कोशिश की गई। पीड़िता पिछले कुछ समय से अपने मामा परमिंदर सिंह के घर रह रही थी। वारदात वाले दिन हरमनदीप कौर दो साथियों के साथ गाड़ी में आई। देओल गांव के बाहरी हिस्से में गाड़ी में बैठा रहा। पीड़िता ने खुद को घिरा देखकर अपने भाई को संपर्क किया। उसकी सलाह पर उसने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन आरोपी महिला ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया, तो पीड़िता और उसकी मां अंदर से गायब मिलीं। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार अवतार सिंह और दविंदर सिंह से दो पिस्तौल और एक वाहन जब्त किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात मोहाली में चल रहे यौन उत्पीड़न मुकदमे की सुनवाई से एक दिन पहले हुई। इसका उद्देश्य कानूनी प्रक्रिया और मीडिया के रुख को प्रभावित करना था।


वीडियो में परिवार ने आरोपों को नकारा 
नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद अकाली दल के इंचार्ज जसकरण सिंह दियोल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इसमें एक व्यक्ति खुद को बच्ची का पिता बता रहा है। उसने कहा कि वह बच्ची और पत्नी के साथ है। बच्ची ने भी वीडियो में अपनी मर्जी से माता-पिता के साथ रहने की बात कही। बच्ची की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने गई थी और अपने दो गार्ड साथ ले गई थी। कुछ नेताओं को लगा कि वह उसे अगवा कर ले जा रही है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed