फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mobile phone and cash looted from former Deputy Director after an attack.

Ludhiana News: हमला कर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर से मोबाइल और नकदी लूटी

Mon, 05 Oct 2026 05:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 05 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone and cash looted from former Deputy Director after an attack.
ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे थे दो नकाबपोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने कृषि विभाग के सेवानिवृत्त उप निदेशक एवं शारदा एग्रो सर्विस के संचालक डॉ. मोहिंद्र कुमार शारदा से लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने 69 वर्षीय डॉ. शारदा के सिर पर आरी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी उनका मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये की नकदी लूटकर दोपहिया वाहन से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना के समय डॉ. शारदा शोरूम में अकेले थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक सामान खरीदने के बहाने अंदर दाखिल हुए। उनके संदिग्ध व्यवहार के बावजूद डॉ. शारदा उन्हें सामान दिखाते रहे। इसी बीच बाहर मौजूद एक व्यक्ति शोरूम के साइनबोर्ड की रिकॉर्डिंग कर रहा था। बदमाशों को इसका पता चला तो वह व्यक्ति वहां से हट गया।
विज्ञापन

इसके बाद एक बदमाश ने शोरूम के कांच के दरवाजे को अंदर से बंद करना शुरू कर दिया। डॉ. शारदा ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उन्हें दबोच लिया और केबल से बांधने का प्रयास किया। बुजुर्ग होने के बावजूद डॉ. शारदा ने दोनों का डटकर मुकाबला किया। हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने आरी निकालकर उनके सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी की तारें काटकर सबूत मिटाने का प्रयास करते हुए वहां से फरार हो गए। हालांकि, हड़बड़ी में उनका डीवीआर और कुछ अन्य सामान मौके पर ही छूट गया। घायल डॉ. शारदा को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। चौकी ललतों कलां पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed