फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana South assembly seat Rajinder Pal Kaur Chhina Balwinder Bains

लुधियाना साउथ: राजिंदर पाल कौर छीना ने गिनाए विकास कार्य, बैंस बोले-सीवरेज व्यवस्था इतनी खराब कि किश्ती चले

Fri, 25 Sep 2026 10:10 AM IST
Nivedita विकास मल्होत्रा, संवाद, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, संवाद, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Fri, 25 Sep 2026 10:10 AM IST
सार

2022 के चुनाव में आप की राजिंदर पाल कौर छीना ने 43,811 वोट (41.56 फीसदी) लेकर जीत हासिल की। भाजपा के सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी 17,673 वोट (16.76 फीसदी) के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Ludhiana South assembly seat Rajinder Pal Kaur Chhina Balwinder Bains
लुधियाना साउथ विधानसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में लुधियाना शहर के वार्डों का पुनर्गठन हुआ। इससे महानगर की हलका साउथ विधानसभा सीट का इतिहास भी बदल गया। यह सीट 1972 में बनी थी और 2008 के बाद शहर से जुड़ी।
विज्ञापन


बलविंदर सिंह बैंस ने 2012 में इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने करीब 36 हजार के बड़े मार्जिन से पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नाम दर्ज करवाया। बैंस ने लगातार दूसरी बार 2017 में भी बड़े मार्जिन से जीत हासिल की। यह सीट 1972 में बनी थी, पर 1977 से 2008 तक निर्वाचन क्षेत्र में नहीं थी।
विज्ञापन


परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में इसे फिर से लाया गया। हालांकि, 2022 के चुनाव में आप की राजिंदर पाल कौर छीना ने उन्हें हरा दिया। बैंस को सिर्फ 11903 वोट मिले, जो उनकी पिछली जीत के मार्जिन का तीसरा हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजिंदर पाल कौर छीना इलाके की पहली महिला विधायक बनीं। बलविंदर सिंह बैंस ने 2022 में हार के बाद लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। अब वह कांग्रेस से इस सीट पर दावेदारी जता रहे हैं। कांग्रेस में भी इस सीट को लेकर गुटबाजी चल रही है।

2022 चुनाव परिणाम और प्रमुख दावेदार  
हलका साउथ विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव में आप की राजिंदर पाल कौर छीना ने 43,811 वोट (41.56 फीसदी) लेकर जीत हासिल की। भाजपा के सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी 17,673 वोट (16.76 फीसदी) के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के ईश्वर जोत चीमा को 15,604 वोट (14.80 फीसदी) प्राप्त हुए।

बलविंदर सिंह बैंस 11,906 वोट (11.29 फीसदी) लेकर चौथे नंबर पर आए, जबकि अकाली दल के हीरा सिंह गाबड़ियां को 11,243 वोट (10.66 फीसदी) हासिल हुए। वर्तमान में कांग्रेस में बलविंदर सिंह बैंस और ईश्वर जोत चीमा दावेदार हैं। आप से राजिंदर पाल कौर छीना, रुचि बावा, प्रिंस जौहर, बलजिंदर काहलो दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा से निर्मल सिंह एसएस और रजनीश धीमान तथा अकाली दल से जसपाल सिंह ग्यासपुरा और रखविंदर गाबड़ियां प्रमुख दावेदार हैं।

आप विधायक के विकास कार्य 
आप विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का दावा किया। उन्होंने बताया कि 18 सरकारी स्कूल विकसित हुए और 14 मोहल्ला क्लीनिक खुलवाए गए हैं। लोहारा स्कूल पर चार करोड़ 80 लाख रुपये खर्च हुए और 16 करोड़ रुपये की लागत से दो पुल तैयार करवाए गए।

37 विकास कार्यों के उद्घाटन अभी बाकी हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 102 बसें धार्मिक स्थानों पर भेजी गई हैं तथा 54 हजार महिलाओं को मावा धीयां योजना का लाभ मिला है। आंतरिक गलियों का निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने और मुख्य सड़कों का पुनरुद्धार हुआ है। अटकी सीवरेज परियोजनाएं और नई पाइपलाइन बिछाने के लिए धन जारी कर काम शुरू व पूरा कराया गया, साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र और नियमितीकरण का मुद्दा विधानसभा में उठाया गया है।

पूर्व विधायक बैंस के आरोप 
पूर्व विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने आप विधायक के विकास दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके दस साल के कार्यकाल में हुए कई काम आप सरकार आने पर खत्म कर दिए गए। बैंस ने सीवरेज प्रणाली को मुश्किल से ठीक करवाया था जिसे अब ठप कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए करीब 25 लाख रुपये के अनुमान में सिर्फ पचास हजार रुपये की टाइलें लगाई गईं। बैंस ने यह भी आरोप लगाया कि सब्जी मंडी और रेहड़ी चालकों से पैसे इकट्ठा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक आम लोगों को दफ्तर में घुसने नहीं देतीं, उन्हें विकास के मायने नहीं पता और वह एक विधायक की गरिमा भूल गई हैं। बैंस के अनुसार, इलाके में सीवरेज व्यवस्था इतनी खराब है कि किश्ती चलाने जैसे हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed