{"_id":"6ac35a89c0e69c5cc3080c45","slug":"jalandhar-blast-conspiracy-bki-module-member-accused-of-supplying-ied-arrested-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर ब्लास्ट साजिश में पुलिस को सफलता: आईईडी सप्लाई करने वाला बीकेआई मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर ब्लास्ट साजिश में पुलिस को सफलता: आईईडी सप्लाई करने वाला बीकेआई मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर
Mon, 05 Oct 2026 01:37 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:37 PM IST
सार
26 जुलाई को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने सतबीर सिंह को 1.3 किलो आईईडी के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में रणदीप का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार बरामद आईईडी में लोहे के छर्रे और बॉल बेयरिंग भी थे। इसके बाद से रणदीप फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
15 अगस्त को जालंधर में कथित बड़े आतंकी हमले की साजिश के मामले में जालंधर देहात पुलिस ने फरार आरोपी रणदीप सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रणदीप गांव ढंडेर, जालंधर का रहने वाला है और सीमा पार से आईईडी की खेप लेकर आया था। इसी विस्फोटक का इस्तेमाल कथित तौर पर बड़े धमाके के लिए किया जाना था।
26 जुलाई को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने सतबीर सिंह को 1.3 किलो आईईडी के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में रणदीप का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार बरामद आईईडी में लोहे के छर्रे और बॉल बेयरिंग भी थे। इसके बाद से रणदीप फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक यह मामला बीकेआई मॉड्यूल और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से जुड़ा है। केस में आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा, जगविंदर सिंह उर्फ मनू, पुर्तगाल निवासी मनजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, सतबीर सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रणदीप को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया है। पूछताछ में आईईडी भारत तक कैसे पहुंची, किस रूट से लाई गई और आरोपी किन लोगों के संपर्क में था, इसका पता लगाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले से जुड़े और खुलासे होने की उम्मीद है।