{"_id":"6acf82bbd3e76cef4001ecab","slug":"154-new-aam-aadmi-clinics-launched-in-punjab-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105539-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, मुख्यमंत्री ने होशियारपुर के हरखोवाल से किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, मुख्यमंत्री ने होशियारपुर के हरखोवाल से किया उद्घाटन
Wed, 14 Oct 2026 06:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : X @bhagwant mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए। इसके साथ ही राज्य में क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है। इन क्लीनिकों में 107 प्रकार की दवाइयां और 47 तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त मिलते हैं।
विज्ञापन
पहले से संचालित 1,090 क्लीनिकों में अब तक 6.48 करोड़ ओपीडी दर्ज की गई है। करोड़ों मरीजों को मुफ्त दवाइयों और जांच सेवाओं का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 54.20 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। इस योजना में प्रत्येक पात्र परिवार को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा है। अब तक आठ लाख से अधिक लाभार्थी इलाज करवा चुके हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है। स्वास्थ्य विभाग में 5,388 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, सांसद राज कुमार चब्बेवाल और विधायक ईशांक चब्बेवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन