फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing at two gurdwaras in Punjab over two days

चुनावी आहट में सुरक्षा पर सवाल: गगड़ा के बाद अब इस गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग, बाइक पर आए थे नकाबपोश हमलावर

Wed, 28 Oct 2026 09:44 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 09:44 AM IST
सार

दो दिनों के भीतर दो गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग की इन घटनाओं ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी संगठित साजिश का संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Firing at two gurdwaras in Punjab over two days
गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जगरांव के गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग की घटना की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि रायकोट के गांव राजोआणा कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में बुधवार तड़के करीब तीन बजे नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चला दीं। हमलावर बाइक पर आये थे और मोड़ पर बाइक छुपाकर गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए और गोलियां चलाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


दो दिनों में दो गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग
दो दिनों के भीतर दो गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग की इन घटनाओं ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी संगठित साजिश का संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारा मंजी साहिब के मुख्य प्रबंधक संत बाबा बलदेव सिंह उस समय इशनान करने गए हुए थे। इसी दौरान दो नकाबपोश व्यक्ति गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए और उनके कमरे को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना के समय गुरुद्वारा साहिब में कुछ श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की मौजूदगी की भी जानकारी सामने आई है। गनीमत रही कि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाबा बलदेव सिंह के कमरे में मौजूद न होने के कारण उनकी जान बच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही लुधियाना ग्रामीण पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता, एसपी (डी) राजन शर्मा सहित विभिन्न डीएसपी, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और साइबर क्राइम टीमों के मौके पर पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, हमलावरों की पहचान करने और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जांच के लिहाज से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, हमलावरों के आने-जाने के रास्तों और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों से जुड़े साक्ष्य अहम हो सकते हैं। हालांकि, हमलावरों की पहचान, उनके मकसद और फायरिंग के पीछे किसी व्यक्ति या संगठन की भूमिका को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।बता दें कि बीते रोज गगड़ा के गुरुद्वारा साहिब में फायिरंग की घटना को दो बदमाशों ने अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed