{"_id":"6ac5c9c3c860facdad0ab9d7","slug":"weather-to-change-in-chandigarh-punjab-strong-winds-thunderstorms-nights-to-turn-cooler-from-12th-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में बदला माैसम: तेज बरसात के साथ गिरे ओले, अगले दो दिन भी आंधी-पानी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में बदला माैसम: तेज बरसात के साथ गिरे ओले, अगले दो दिन भी आंधी-पानी के आसार
Wed, 07 Oct 2026 02:06 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:06 PM IST
सार
माैसम विभाग के अनुसार आठ और नाै अक्तूबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 8-9 अक्तूबर को हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार बुधवार को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी। बुधवार को हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान था।
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले दो दिन यानी 8 और 9 अक्तूबर को भी शहर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 8-9 अक्तूबर को हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
विज्ञापन
आगे भी बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 12 अक्तूबर तक चंडीगढ़ समेत पंजाब-हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश का दौर बना रह सकता है। 9 अक्तूबर के बाद चंडीगढ़ के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है

Trending Videos
रात के तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।
पंजाब में आठ अक्तूबर को हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है। 8 और 9 अक्तूबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब
मंगलवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और यह सामान्य के करीब रहा। बठिंडा में सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक रहा। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज हुआ।