फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pakistan dropped counterfeit currency via drone

पाकिस्तान ने ड्रोन से गिराई जाली करंसी: पीले पैकेट में मिले नकली नोट, केस दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 10:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:24 PM IST
सार

ड्रोन के जरिए जाली भारतीय करंसी भेजे जाने का मामला सामने आया है। सीमावर्ती गांव कलसियां के पास पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 3,98,500 रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद की है।

विज्ञापन
Pakistan dropped counterfeit currency via drone
नकली करंसी बरामद - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए जाली भारतीय करंसी भेजे जाने का मामला सामने आया है। सीमावर्ती गांव कलसियां के पास पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 3,98,500 रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद की है। नोट सड़क किनारे पीले रंग के एक संदिग्ध पैकेट में रखे मिले।
विज्ञापन


एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान एंटी ड्रोन सिस्टम के ऑपरेटर ने गांव कलसियां के नजदीक ड्रोन की गतिविधि होने की सूचना दी थी। इसके बाद थाना खालड़ा पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे संदिग्ध पैकेट मिला। 
विज्ञापन


जांच करने पर उसमें से 3 लाख 98 हजार 500 रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद हुई। पुलिस ने थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद करंसी कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed