{"_id":"6acc475269b7f608cb01f456","slug":"roop-kaur-sandhu-releases-new-video-photo-and-audio-of-amarjit-chawla-with-bahraini-woman-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूप कौर संधू ने जारी किया नया वीडियो: बहरीन की महिला के साथ अमरजीत चावला की तस्वीर और ऑडियो सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूप कौर संधू ने जारी किया नया वीडियो: बहरीन की महिला के साथ अमरजीत चावला की तस्वीर और ऑडियो सार्वजनिक
Mon, 12 Oct 2026 08:05 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:05 AM IST
सार
पूर्व अकाली नेता रूप कौर संधू ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला की बहरीन की महिला के साथ फोटो जारी कर दावा किया कि यह तस्वीर श्री आनंदपुर साहिब की सराय के कमरा नंबर तीन की है।
विज्ञापन
अकाल तख्त साहिब पहुंची रूप काैर संधू
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
बहरीन की महिला से जुड़े मामले में पूर्व अकाली नेता रूप कौर संधू ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला की बहरीन की महिला के साथ एक तस्वीर सार्वजनिक की। साथ ही, अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा की महिला से बातचीत की ऑडियो भी जारी की गई है।
संधू ने दावा किया कि यह तस्वीर श्री आनंदपुर साहिब की सराय के कमरा नंबर तीन की है। उन्होंने इस मामले से जुड़े अन्य सबूत भी सार्वजनिक करने के संकेत दिए।
रूप कौर ने कहा कि कुछ लोग झूठ फैलाकर मामले में गलत विमर्श खड़ा कर रहे हैं। उनके अनुसार, पहले दिन से ही उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उन खबरों पर आपत्ति जताई जिनमें सबूत न देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
संधू ने 9 अक्तूबर को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पत्र सौंपा था। वह मामले से जुड़े गोपनीय सबूत जत्थेदार साहिब को देना चाहती थीं। हालांकि, उनसे मुलाकात नहीं हो सकी, इसलिए उन्होंने सबूत किसी अन्य व्यक्ति को नहीं सौंपे।
रूप कौर संधू ने कहा कि सचिवालय की सीसीटीवी फुटेज से पता चल सकता है कि उन्होंने अधिकारियों को फोन पर सबूत दिखाए या सुनाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सबूत नहीं दिए जाने संबंधी बयानों से उनका विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सचिवालय के बाहर पत्रकारों से विस्तार से बातचीत करना चाहती थीं लेकिन टास्क फोर्स ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। रूप कौर संधू ने बताया कि कुछ लोग बहरीन की महिला के श्री आनंदपुर साहिब की सराय के कमरा नंबर तीन में जाने से इन्कार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा जारी तस्वीर इसी कमरे की है। यह तस्वीर उनके आरोपों की पुष्टि करती है। संधू ने इस मामले में और खुलासे करने के संकेत दिए हैं।