{"_id":"6a49deee7b3327c703057d37","slug":"nihang-beats-young-boy-on-heritage-street-in-amritsar-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने युवक को पीटा, श्रद्धालुओं को परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने युवक को पीटा, श्रद्धालुओं को परेशान करने का आरोप
Sun, 05 Jul 2026 10:05 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:05 AM IST
सार
निहंग का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार समझाया जा चुका है और प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
निहंग ने की युवक की पिटाई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक निहंग युवक को डांटते हुए थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले निहंग की पहचान परमजीत सिंह अकाली के रूप में हुई है।
श्रद्धालुओं को कर रहा था परेशान
जानकारी के अनुसार, निहंग का कहना है कि हेरिटेज स्ट्रीट पर कुछ लोग श्रद्धालुओं को होटल में कमरे दिलाने के नाम पर रोकते और परेशान करते हैं। उनका दावा है कि इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच गलत संदेश जाता है। इसी कारण उन्होंने संबंधित युवक को रोककर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस वीडियो के सामने आने के बाद हुई, जिसमें श्री हरमंदिर साहिब में पहुंचे एक परिवार ने आरोप लगाया था कि हेरिटेज स्ट्रीट पर होटलों के लिए कमरे उपलब्ध कराने वाले लोग बार-बार उनके पास आकर परेशान कर रहे थे। परिवार ने कहा था कि उन्हें लगातार अलग-अलग कमरों का प्रस्ताव दिया जा रहा था, जिससे उन्हें असहज महसूस हुआ। वायरल वीडियो में निहंग युवक से पूछते हैं कि यदि वह होटल का कर्मचारी है तो अपने कार्यस्थल तक ही सीमित रहे और श्रद्धालुओं को रास्ते में रोककर कमरे लेने के लिए मजबूर न करे।
विज्ञापन
निहंग का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार समझाया जा चुका है और प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।