फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing in Khadur Sahib Shots fired at immigration center owner home victim received extortion money

खडूर साहिब में फायरिंग: इमिग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर चलाई गोलियां, एक करोड़ की रंगदारी के लिए मिली थी धमकी

Sat, 17 Oct 2026 08:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 08:41 AM IST
सार

गैंगस्टर प्रभ दासूवाल की ओर से इमिग्रेशन सेंटर के मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं और फायरिंग की गई।

विज्ञापन
Firing in Khadur Sahib Shots fired at immigration center owner home victim received extortion money
firing - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खडूर साहिब के तहत आने वाले ऐतिहासिक कस्बे गोइंदवाल साहिब में रंगदारी के लिए वाहेगुरु इमिग्रेशन सेंटर के मालिक के घर पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस वारदात को दूसरी बार अंजाम दिया गया है। इससे पहले 4 अक्तूबर को भी इसी इमिग्रेशन सेंटर पर फायरिंग हुई थी। जानकारी के अनुसार, गत रात दो बदमाशों ने इमिग्रेशन सेंटर के मालिक राजविंदर सिंह के घर पर गोलियां चलाईं।


सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर प्रभ दासूवाल की ओर से इमिग्रेशन सेंटर के मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं और फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed