{"_id":"6af43733325c7950620491ea","slug":"amritsar-police-arrest-man-in-car-with-hand-grenade-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पुलिस को सफलता: हैंड ग्रेनेड के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार, पुर्तगाल में बैठे डिंपल से हैं लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पुलिस को सफलता: हैंड ग्रेनेड के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार, पुर्तगाल में बैठे डिंपल से हैं लिंक
Wed, 11 Nov 2026 03:08 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:08 PM IST
सार
इस मामले के तार पुर्तगाल में बैठे डिंपल नामक व्यक्ति से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिंपल पहले भी पंजाब में कई खेप पहुंचवा चुका है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आई-20 कार सवार एक युवक को हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ विक्की पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उस समय काबू किया, जब वह मुदल से अमृतसर की ओर आ रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, इस मामले के तार पुर्तगाल में बैठे डिंपल नामक व्यक्ति से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिंपल पहले भी पंजाब में कई खेप पहुंचवा चुका है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने 10 नवंबर 2026 को एफआईआर नंबर 73 दर्ज कर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 तथा आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस अब जांच कर रही है कि ग्रेनेड की डिलीवरी कहां की जानी थी, पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी या इसके पीछे कोई अन्य टारगेट था। इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पूछताछ के बाद ही पूरे नेटवर्क और संभावित टारगेट का खुलासा हो सकेगा।