{"_id":"6a9d16d3978518358c0859d3","slug":"ankit-murder-case-threat-received-again-in-satyam-name-we-will-inflict-fate-upon-you-that-cannot-even-imagine-2026-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्याकांड: 'ऐसा हश्र करेंगे, सोच भी न पाओगे, आज रात...'; इनामी शूटर सत्यम के नाम से फिर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्याकांड: 'ऐसा हश्र करेंगे, सोच भी न पाओगे, आज रात...'; इनामी शूटर सत्यम के नाम से फिर दी धमकी
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:37 PM IST
सार
शामली में गायक अंकित हत्याकांड के बाद शार्प शूटर सत्यम के नाम से लगातार धमकी भरे वीडियो जारी किए जा रहे हैं। वीडियो में धमकी दी गई है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। इससे पहले भी धमकी भरे वीडियो वायरल किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 14
Ankit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शामली में हुए हरियाणवी गायक अंकित हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी वांछित शार्प शूटर करनाल निवासी सत्यम के नाम से लगातार धमकी भरे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन शनिवार को सत्यम-4 कादियान के नाम से बनाई गई आईडी से वीडियो शेयर लिखा है आज सब भाई रात 12 बजे तैयार रहना। कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसा हश्र करेंगे कि तुम कभी सोच भी नहीं पाओगे। आज रात बहुत बड़ी चीज दिखाऊंगा। जय बाबाजी।
एक अन्य वीडियो में कहा गया कि हम वह आदमी नहीं हैं कि किसी ने थप्पड़ मार दिया और पिट-पिटाकर घर बैठ गए। हम रोटी नहीं खा सकते भाई। जब तक बदला नहीं लेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। जिस दिन खरोंच भी आ गई, उस दिन घर में जाकर मारेंगे।
2 of 14
अंकिता बालियान की हत्या के बाद भागते हत्यारे सीसीटीवी में कैद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। शुक्रवार शाम छह बजे सत्यम के नाम से बनाई गई आईडी को अपडेट भी किया गया। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना लगाकर कहा गया कि अभी हम सुधरे हैं, जल्द सबक सिखाएंगे। तीसरे वीडियो में कहा गया कि असलहा और बारूद से गाड़ी भरी पड़ी है, जहां कहोगे वहां गोली चलवा दूंगा। हमारे नाम पर वीडियो डाल रहे हैं तो स्टोरी लगा रहा हूं सामान की।
3 of 14
शूटर सत्यम द्वारा कार के पास खड़े होकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
अब पीछे नहीं हटेंगे। दिमाग हट गया तो वह हश्र करेंगे, जो सोच भी नहीं सकेंगे। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे डाली गई पोस्ट में लिखा पुलिस आई थी घर पर, समय जंगल है, समय अपनी ताक में है, यहां बचेगा वहीं, जिसका अपनी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
सत्यम के नाम से इंस्टा पर डाली गई पोस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हत्याकांड के बाद पानीपत पहुंचे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि अंकित की हत्या के बाद शूटर पानीपत में अपने किसी रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे। हालांकि, कुछ देर बाद ही वहां से चले गए थे। पुलिस रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जिस-जिसकी भूमिका सामने आएगी, उस पर शिकंजा कसा जाएगा।
अब तक 20 से अधिक आईडी आ चुकी सामने
एसपी एनपी सिंह के अनुसार सत्यम के नाम की आईडी से धमकी भरे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। अब तक 20 आईडी सामने आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। फर्जी वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। लोगों से अपील है कि वे इस तरह के फर्जी वीडियो वायरल न करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।