बरेली के हार्टमन मैदान पर आयोजित 459वीं रामलीला में विजयदशमी पर मंगलवार को अहंकारी रावण के पुतले का दहन किया गया। उसकी बुराई की राख पर सत्य का प्रकाश दिखा तो श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे लगाए। असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया। श्रीराम के आदर्श से सीख लेने का नाद दसों दिशाओं में गूंजा। बुराई के चेहरे को जलता देखने के लिए शाम ढलते ही मैदान पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। जैसे-जैसे समय बीता, चहल-पहल और रौनक बढ़ती गई। रावण पुतला दहन से पहले कलाकारों की टोली ने श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया।
बरेली: रामलीला में रावण के पुतले का हुआ दहन, बुराई जलकर राख, फैला सत्य का उजाला; देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:45 AM IST
सार
बरेली में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में हार्टमन मैदान में अहंकारी रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। वहां पर मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सुभाषनगर और कैंट की रामलीला में भी पुतला दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन