फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर बदलने के बाद पुराने एड्रेस पर आने वाली डाक का क्या होता है? यहां जानें मेल फॉरवर्डिंग के नियम

Tue, 22 Sep 2026 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Sep 2026 05:19 PM IST
सार

घर बदलने के बाद पुराने पते पर आने वाली डाक को नए पते पर भेजने की व्यवस्था की जा सकती है। इसके लिए भारतीय डाक को नए पते की जानकारी और लिखित निर्देश देना जरूरी है।

विज्ञापन
What Happens to Mail Sent to Your Old Address After You Move? Know the Mail Forwarding Rules
घर बदल रहे हैं, तो पुराने एड्रेस पर आने वाली डाक का क्या होगा? - फोटो : Amar Ujala AI

घर बदलने के बाद सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि पुराने पते पर आने वाली जरूरी डाक का क्या होगा? बैंक, बीमा कंपनी, सरकारी विभाग या किसी अन्य संस्था की चिट्ठी अगर पुराने पते पर भेज दी जाए तो वह सीधे आपके नए घर तक पहुंचेगी या नहीं, यह सवाल कई लोगों के मन में रहता है।

इसलिए अगर आप भी पुराना घर बदलकर नए घर में चले गए हैं यानी अब आपका एड्रेस बदल चुका है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ऐसे में आपको क्या करना होता है जिससे आपको आपके पुराने एड्रेस पर आने वाली डाक मिल सके। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

What Happens to Mail Sent to Your Old Address After You Move? Know the Mail Forwarding Rules
घर बदल रहे हैं, तो पुराने एड्रेस पर आने वाली डाक का क्या होगा? - फोटो : AI
  • दरअसल, भारतीय डाक के नियमों में ऐसे मामलों के लिए डाक को दूसरे पते पर रीडायरेक्ट करने का प्रावधान है
  • यानी अगर किसी व्यक्ति ने अपना घर बदल लिया है, तो वह पोस्ट ऑफिस को अपने नए पते की जानकारी देकर पुराने पते पर आने वाली डाक को नए पते पर भेजने के लिए लिखित निर्देश दे सकता है
What Happens to Mail Sent to Your Old Address After You Move? Know the Mail Forwarding Rules
घर बदल रहे हैं, तो पुराने एड्रेस पर आने वाली डाक का क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock
  • भारतीय डाक के नियमों के मुताबिक, पता बदलने वाले व्यक्ति को पुराने और नए स्थान के पोस्ट ऑफिस को लिखित निर्देश देना चाहिए
  • इसमें यह स्पष्ट होना चाहिए कि किन डाक वस्तुओं को नए पते पर भेजना है
  • यह निर्देश केवल संबंधित व्यक्ति की डाक के लिए हो सकता है या परिवार के सदस्यों की डाक के लिए भी दिया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens to Mail Sent to Your Old Address After You Move? Know the Mail Forwarding Rules
घर बदल रहे हैं, तो पुराने एड्रेस पर आने वाली डाक का क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock

कितने समय तक मिलेगी यह सुविधा?

  • पता बदलने के निर्देश की अवधि भी महत्वपूर्ण है
  • नियमों के तहत, अलग-अलग पते के बदलाव के लिए अलग लिखित निर्देश देना होता है
  • ऐसे निर्देश सामान्य तौर पर तीन महीने से ज्यादा अवधि के लिए नहीं माने जाते, जब तक कि उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर दोबारा न बढ़ाया जाए
  • इसलिए नया एड्रेस बाकी जगहों पर अपडेट करवा लेना चाहिए
विज्ञापन
What Happens to Mail Sent to Your Old Address After You Move? Know the Mail Forwarding Rules
घर बदल रहे हैं, तो पुराने एड्रेस पर आने वाली डाक का क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock

क्या है बेहतर विकल्प?

  • घर बदलने के बाद लंबे समय तक पुराने पते पर आने वाली डाक पर निर्भर रहने के बजाय जरूरी संस्थाओं में अपना नया पता अपडेट कराना बेहतर है
  • इससे आपको अपने नए डाक नए एड्रेस पर मिलते रहेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed