फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोन चोरी होते ही सबसे पहले करें ये काम, वरना बैंक अकाउंट से लेकर डेटा तक पड़ सकता है खतरे में

Mon, 05 Oct 2026 04:17 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Oct 2026 04:17 PM IST
सार

Smartphone Lost or Stolen: मोबाइल खोने या चोरी होने पर सिर्फ फोन ढूंढना ही जरूरी नहीं है। सबसे पहले सिम बंद कराएं, बैंकिंग सेवाओं को सुरक्षित करें, फोन को रिमोटली लॉक करें और जरूरत पड़ने पर डेटा मिटा दें। इसके बाद पुलिस शिकायत और आईएमईआई ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें।
 

विज्ञापन
Smartphone Lost or Stolen Do These Things Immediately to Stay Safe
मोबाइल खो गया तो घबराएं नहीं - फोटो : एआई

आज स्मार्टफोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रह गया है। इसमें निजी फोटो, मैसेज, जीमेल, सोशल मीडिया, यूपीआई और बैंकिंग से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां होती हैं। ऐसे में फोन गुम या चोरी हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। थोड़ी सी सावधानी बड़े नुकसान से बचा सकती है। तो आइए जानते हैं कि आपको कौन से कदम तुरंत उठाने चाहिए। आइए जानते हैं।

Smartphone Lost or Stolen Do These Things Immediately to Stay Safe
फोन चोरी होते ही ये गलती न करें - फोटो : एआई

 सबसे पहले सिम और बैंकिंग सेवाएं सुरक्षित करें
फोन गायब होते ही अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करके सिम बंद करवाएं। इससे आपके नंबर पर आने वाले कॉल और एसएमएस का गलत इस्तेमाल होने का खतरा कम होगा। इसके बाद बैंक से संपर्क करके मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और दूसरे डिजिटल भुगतान से जुड़ी सुविधाओं को सुरक्षित करवाएं। अगर फोन में कोई वॉलेट या भुगतान ऐप इस्तेमाल करते थे, तो उसकी सुरक्षा के लिए संबंधित सेवा से भी संपर्क करें।

Smartphone Lost or Stolen Do These Things Immediately to Stay Safe
Government Phone Tracking - फोटो : अमर उजाला

फोन पास में है तो ऐसे खोजें
अगर लगता है कि फोन आसपास कहीं गिरा है, तो दूसरे फोन या कंप्यूटर से गूगल के फाइंड हब की मदद ली जा सकती है। इसमें फोन की लोकेशन देखी जा सकती है और जरूरत पड़ने पर तेज आवाज में घंटी भी बजाई जा सकती है। फोन साइलेंट पर होने पर भी रिंग बज सकती है। फोन नहीं मिलने पर उसे रिमोटली लॉक करने का विकल्प भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone Lost or Stolen Do These Things Immediately to Stay Safe
कर्व्ड डिस्प्ले फोन - फोटो : Curved Display Phone

जीमेल और दूसरे जरूरी अकाउंट सुरक्षित करें
इसके बाद किसी दूसरे डिवाइस से अपने जीमेल और दूसरे जरूरी अकाउंट में लॉगिन करके पासवर्ड बदलें। सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे जरूरी अकाउंट की सुरक्षा सेटिंग भी जांचें। जहां संभव हो, पुराने डिवाइस से अकाउंट का एक्सेस हटाएं और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें।

 

विज्ञापन
Smartphone Lost or Stolen Do These Things Immediately to Stay Safe
Police Station - फोटो : AI

पुलिस शिकायत और आईएमईआई ब्लॉक कराएं
फोन चोरी या गुम होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और उसकी कॉपी संभालकर रखें। इसके बाद भारत सरकार के संचार साथी के सीईआईआर सिस्टम के जरिए फोन के आईएमईआई को ब्लॉक कराया जा सकता है। आईएमईआई ब्लॉक होने के बाद फोन भारतीय मोबाइल नेटवर्क पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अगर फोन से जुड़ी कोई वित्तीय धोखाधड़ी हो गई है तो तुरंत बैंक को बताएं। फोन मिलने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दें और जरूरत के मुताबिक सीईआईआर में आईएमईआई को अनब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

जरूरत की खबर: हर महीने बिल की तारीख याद रखने की जरूरत नहीं, ये सिस्टम बना लेगा आपका काम आसान

मिक्सर चलाते समय अचानक आने लगे जलने की गंध? तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed