फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन टिकट में गलत उम्र डाल दी तो क्या जुर्माना लग सकता है? जानें रेलवे का नियम

Tue, 22 Sep 2026 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

Indian Railways Rules For Passengers: ट्रेन टिकट बुक करते समय उम्र की जानकारी गलत भरना आगे परेशानी खड़ी कर सकता है। खासकर अगर गलत उम्र की वजह से किसी रियायत या कोटे का लाभ लिया गया हो, तो रेलवे कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
Can Wrong Age on a Train Ticket Lead to a Fine? Know the Railway Rules
सावधान! ट्रेन टिकट बुक करते समय न करें ये गलती - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Ticket Rules: ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्री आमतौर पर नाम, उम्र, यात्रा की तारीख और दूसरी जानकारी भरते हैं। कई बार जल्दबाजी में उम्र गलत दर्ज हो जाती है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर टिकट में उम्र गलत हो गई तो क्या टीटीई यात्री पर जुर्माना लगा सकता है?



दरअसल, हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसकी वजह से ये सवाल काफी चर्चा में है कि क्या ट्रेन टिकट बुक करते समय अगर उम्र गलत दर्ज हो जाए, तो क्या जुर्माना लग सकता है? चलिए जानते हैं इस मामले के बारे में और साथ ही जानेंगे रेलवे के नियम के बारे में। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Can Wrong Age on a Train Ticket Lead to a Fine? Know the Railway Rules
सावधान! ट्रेन टिकट बुक करते समय न करें ये गलती - फोटो : AdobeStock

क्या मामला है चर्चा में?

  • दरअसल, ट्रेन टिकट पर गलत उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर एक मामला काफी चर्चा में है
  • एक यात्री ने दावा किया कि ट्रेन टिकट बुक करते समय उसकी उम्र 24 साल की जगह गलती से 1 साल दर्ज हो गई
  • यात्री के मुताबिक, उसने इस गलत उम्र की वजह से किसी किराया रियायत का लाभ नहीं लिया था और उसके पास वैध पहचान पत्र भी था
  • यात्री ने इस पर सोशल मीडिया पर दावा किया कि टीटीई ने टिकट चेक करने के दौरान उस पर 7035 रुपये का फाइन लगाया जो बिना टिकट यात्रा करने के लिए लगाया गया
  • हालांकि, यात्री ने सवाल उठाया कि सही उम्र दर्ज करने पर भी मूल किराया नहीं बदलता, तो फिर किस आधार पर उससे फाइन लिया गया
Can Wrong Age on a Train Ticket Lead to a Fine? Know the Railway Rules
सावधान! ट्रेन टिकट बुक करते समय न करें ये गलती - फोटो : AdobeStock

टिकट में गलत उम्र पर क्या कहता है रेलवे का नियम?

  • यात्रा के दौरान ट्रेन टिकट चेक करते समय टीटीई यात्री का पहचान पत्र मांग सकता है
  • रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 54 के तहत टीटीई को टिकट चेक करने से संबंधित अधिकार दिए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Wrong Age on a Train Ticket Lead to a Fine? Know the Railway Rules
सावधान! ट्रेन टिकट बुक करते समय न करें ये गलती - फोटो : AdobeStock
  • ऐसे में अगर टिकट पर दर्ज उम्र और पहचान पत्र में दी गई जानकारी अलग मिलती है, तो टीटीई सवाल कर सकता है
  • हालांकि, सिर्फ उम्र गलत लिख जाने पर हर मामले में एक तय रकम का जुर्माना लगेगा, ऐसा कोई सीधा नियम नहीं बताया गया है
  • कार्रवाई होगी या नहीं, ये अलग-अलग मामलों की परिस्थितियों पर निर्भर कर सकता है
विज्ञापन
Can Wrong Age on a Train Ticket Lead to a Fine? Know the Railway Rules
सावधान! ट्रेन टिकट बुक करते समय न करें ये गलती - फोटो : AI Generated

कब बढ़ सकती है परेशानी?

  • अगर गलत उम्र की वजह से यात्री ने वरिष्ठ नागरिक जैसी किसी रियायत या सुविधा का लाभ ले लिया है, तो मामला गंभीर हो सकता है
  • ऐसे में रेलवे के अनुसार, गलत उम्र बताकर वरिष्ठ नागरिक रियायत लेने पर किराए के अंतर के साथ जुर्माना लगाया जा सकता है
  • वहीं, गलत उम्र बताकर वरिष्ठ नागरिक कोटे का लाभ लेने की स्थिति में यात्री को बिना टिकट यात्रा करने वाला माना जा सकता है और उसी के अनुसार जुर्माना लिया जा सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed