फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने के बाद भी परिवार को कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए? यहां जानें

Sun, 27 Sep 2026 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 27 Sep 2026 10:58 AM IST
सार

बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ने से खाताधारक की मृत्यु के बाद रकम का दावा करने की प्रक्रिया आसान हो सकती है, लेकिन नॉमिनी को ही रकम का अंतिम मालिक समझ लेना परिवार की बड़ी गलती हो सकती है, क्योंकि कानूनी वारिसों के अधिकार अलग हो सकते हैं।

विज्ञापन
Bank Account Nominee: Avoid This Mistake Even After Adding a Nominee
बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद किसका होता है पैसा? - फोटो : Amar Ujala AI

Bank Account Nominee: बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ना एक जरूरी वित्तीय प्रक्रिया है। इससे खाताधारक की मृत्यु के बाद बैंक में जमा रकम का दावा करने की प्रक्रिया आसान हो सकती है, लेकिन कई लोग नॉमिनी से जुड़े एक अहम नियम को नहीं जानते और यही गलती आगे चलकर परिवार में विवाद की वजह बन सकती है।



दरअसल, नॉमिनी का नाम बैंक खाते में दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि वह हर स्थिति में जमा रकम का अंतिम मालिक बन जाता है। इसलिए हर परिवार को पता होना जरूरी हो जाता है कि बैंक अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने के बाद भी परिवार को कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में...

Bank Account Nominee: Avoid This Mistake Even After Adding a Nominee
बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद किसका होता है पैसा? - फोटो : Adobe Stock

परिवार को क्या गलती नहीं करनी चाहिए?

  • बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ना जरूरी वित्तीय कामों में से एक है
  • इससे खाताधारक की मृत्यु होने पर बैंक में जमा रकम के दावे की प्रक्रिया आसान हो सकती है
  • पर कई परिवार नॉमिनी से जुड़े एक जरूरी नियम को नजरअंदाज कर देते हैं
Bank Account Nominee: Avoid This Mistake Even After Adding a Nominee
बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद किसका होता है पैसा? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, नॉमिनी का नाम खाते में दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि वह हर स्थिति में बैंक में जमा पूरी रकम का अंतिम मालिक बन जाता है
  • भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के नियमों के मुताबिक, वैध नॉमिनेशन वाले खाते में खाताधारक की मृत्यु के बाद बैंक नॉमिनी को रकम का भुगतान कर सकता है
  • इसके लिए बैंक को खाताधारक की मृत्यु और नॉमिनी की पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जांच करनी होती है
  • साथ ही, अदालत की ओर से रकम के भुगतान पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Account Nominee: Avoid This Mistake Even After Adding a Nominee
बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद किसका होता है पैसा? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां सबसे जरूरी बात यह है कि नॉमिनी को रकम मिलने के बाद उसके कानूनी अधिकारों को समझना जरूरी है
  • नॉमिनी को बैंक से रकम मिलने की स्थिति में वह रकम कानूनी वारिसों के हितों को प्रभावित नहीं करती यानी नॉमिनी को कई मामलों में रकम प्राप्त करने वाला व्यक्ति माना जाता है
विज्ञापन
Bank Account Nominee: Avoid This Mistake Even After Adding a Nominee
बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद किसका होता है पैसा? - फोटो : Adobe Stock

इस गलती से बचकर परिवार वाले

  • इसलिए परिवार को यह गलती नहीं करनी चाहिए कि नॉमिनी का नाम दर्ज है तो अब बाकी कानूनी वारिसों का कोई दावा नहीं रहेगा
  • अगर परिवार में संपत्ति या बैंक की रकम को लेकर विवाद हो, तो उत्तराधिकार से जुड़े अधिकार अलग से लागू हो सकते हैं।
  • ऐसे में केवल बैंक खाते में दर्ज नॉमिनी के आधार पर पूरी रकम को अपनी निजी संपत्ति मान लेना विवाद की वजह बन सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed