फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई वर्षों बाद हरतालिका तीज पर बनेंगे खास संयोग, जानें किस दिन रखा जाएगा व्रत और कब होगा पारण

Mon, 07 Sep 2026 03:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 07 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

Hartalika Teej 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाएं बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करती हैं। आइए इसके महत्व और पूजन को जानते हैं।

विज्ञापन
kab hai Hartalika Teej 2026 date shubh yog puja muhurat in hindi
Hartalika Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का सुहागिन महिलाओं को पूरे साल इंतजार रहता है। यह पावन पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और अखंड दांपत्य से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर महिलाएं मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाएं बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके प्रभाव से पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन सुखमय बने रहने का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, इस खास अवसर पर परिवार की खुशहाली की कामना के लिए महिलाएं निर्जला व्रत भी रखती हैं। प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक यह पर्व इस साल कब मनाया जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, आइए जानते हैं।



गणेश चतुर्थी 2026: कब मनाया जाएगा गणपति बप्पा का जन्मदिन? जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और चंद्रोदय का समय
हरतालिका तीज में बालू की शिव-पार्वती प्रतिमा क्यों बनाई जाती है? जानें परंपरा का रहस्य

kab hai Hartalika Teej 2026 date shubh yog puja muhurat in hindi
Hartalika Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

हरतालिका तीज व्रत 2026
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 08 मिनट से शुरू होगी, जो 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026 को ही रखा जाएगा। 

मासिक शिवरात्रि सितंबर 2026: जानें कब रखा जाएगा है व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
पितृ पक्ष 2026: सितंबर में कब से शुरू होंगे श्राद्ध? जानें डेट और सर्वपितृ अमावस्या तक श्राद्ध की तिथियां

kab hai Hartalika Teej 2026 date shubh yog puja muhurat in hindi
Hartalika Teej 2026 - फोटो : adobe
हरतालिका तीज पूजन मुहूर्त
  • पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 05 मिनट से सुबह 7 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। 
  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
 

13 या 14 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी ? जानें डेट और बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Hartalika Teej 2026 date shubh yog puja muhurat in hindi
Hartalika Teej 2026 - फोटो : Instagram

हरतालिका तीज पर बनेंगे शुभ योग
इस साल हरतालिका तीज का पर्व कई शुभ संयोगों के बीच मनाया जाएगा। तीज के दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा और ब्रह्म योग का निर्माण होगा। इसके अलावा ग्रहों की विशेष स्थिति भी इस पर्व की महत्ता को और बढ़ा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ योग और मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-शांति और सौभाग्य बढ़ता है।

हरतालिका तीज व्रत पारण
हरतालिका तीज व्रत का पारण 15 सितंबर 2026 को होगा। इस दिन सुबह सूर्योदय के बाद सुहागिनों दान और व्रत पारण से जुड़े कार्य कर सकती हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed