फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी: मुंबई से हैदराबाद तक गणेशोत्सव की धूम, देखें देशभर में पधारे बप्पा की झलकियां

Mon, 14 Sep 2026 10:20 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 14 Sep 2026 10:20 AM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2026: आज गणेश चतुर्थी का दिन है। ऐसे में जगह-जगह बप्पा का आगमन हो गया है। आइए आपको कुछ झलकियां दिखाते हैं कि मुंबई से लेकर तेलंगाना तक बप्पा का स्वागत कैसे हुआ।

विज्ञापन
latest images of ganpati sthapana in all over india lalbaugcha raja to mumbai to hyderabad ganpati images
कहां कैसे हुआ गणपति बप्पा का स्वागत - फोटो : Social media
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक बप्पा के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गणेशोत्सव के दौरान अलग-अलग शहरों में भव्य सजावट, आकर्षक प्रतिमाएं और अनोखी झांकियां लोगों का ध्यान खींचती हैं।


कहीं गणपति की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनती है, तो कहीं पंडालों की खास थीम लोगों को संदेश देती है। मुंबई का गणेशोत्सव अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी स्थानीय संस्कृति और रचनात्मकता के साथ बप्पा का स्वागत किया जाता है। इस बार भी गणेश चतुर्थी पर कई जगहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं, अलग-अलग शहरों में गणपति बप्पा के आगमन की खास झलकियां।

 

latest images of ganpati sthapana in all over india lalbaugcha raja to mumbai to hyderabad ganpati images
कहां कैसे हुआ गणपति बप्पा का स्वागत - फोटो : Social media
लालबागचा राजा की पहली झलक

मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के लालबागचा राजा की पहली झलक भी सामने आ गई है। हर साल की तरह इस बार भी बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। लालबागचा राजा मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में शामिल हैं।
 
latest images of ganpati sthapana in all over india lalbaugcha raja to mumbai to hyderabad ganpati images
कहां कैसे हुआ गणपति बप्पा का स्वागत - फोटो : Social media
72 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा

हैदराबाद के नागोल में 72 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसे बंगाल और तेलंगाना के कलाकारों ने प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाली यह प्रतिमा गणेशोत्सव के खास आकर्षणों में शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
latest images of ganpati sthapana in all over india lalbaugcha raja to mumbai to hyderabad ganpati images
कहां कैसे हुआ गणपति बप्पा का स्वागत - फोटो : Social media
41 फीट ऊंचे बप्पा की प्रतिमा

मुंबई के खेतवाड़ी में 41 फीट ऊंचे गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह प्रतिमा अपनी ऊंचाई और भव्य स्वरूप के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है।

 
विज्ञापन
latest images of ganpati sthapana in all over india lalbaugcha raja to mumbai to hyderabad ganpati images
कहां कैसे हुआ गणपति बप्पा का स्वागत - फोटो : ANI

2047 की झलक

हैदराबाद के उप्पुगुड़ा स्थित ललिता बाग में विकसित भारत 2047 की थीम पर आधारित भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा में भगवान गणेश को आधुनिक और आकर्षक रूप में दिखाया गया है। इसके जरिए देश की विकास यात्रा और भविष्य की प्रगति का संदेश देने की कोशिश की गई है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed