फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणपति विसर्जन 2026: आंखों में नमी और दिल में भक्ति... बप्पा की विदाई पर भेजें ये खूबसूरत संदेश

Thu, 24 Sep 2026 05:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Sep 2026 05:32 PM IST
सार

Ganpati Visarjan 2026: 25 सितंबर, शुक्रवार को गणपति विसर्जन किया जा रहा है। गणेश विसर्जन केवल विदाई का अवसर नहीं, बल्कि भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना करने का भी समय है। भक्त बप्पा से अपने परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की कामना करते हैं।

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2026 Wishes Messages, Emotional Quotes And Shayari To Say Ganpati Bappa Morya
गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं - फोटो : Ai

Ganpati Visarjan Wishes 2026: गणपति उत्सव का हर दिन भक्तों के लिए आस्था, उमंग और उत्साह से भरा होता है, लेकिन गणेश विसर्जन का पल आते ही माहौल भावुक हो जाता है। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और फूलों से सजे रथ के बीच भक्त अपने प्रिय गणपति को विदाई देते हैं। मन में एक ही भाव होता है, "बप्पा, अगले बरस तू फिर से आ।"



25 सितंबर, शुक्रवार को गणपति विसर्जन किया जा रहा है। गणेश विसर्जन केवल विदाई का अवसर नहीं, बल्कि भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना करने का भी समय है। भक्त बप्पा से अपने परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की कामना करते हैं।

इस भावुक मौके पर अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो भक्तिमय कविताओं, शायरी और काव्यात्मक पंक्तियों से बेहतर तरीका क्या हो सकता है। यहां दिए गए संदेशों को आप व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

इन शुभकामना संदेशों में बप्पा के प्रति प्रेम, भक्ति और विदाई की भावनाओं को शब्दों में पिरोया गया है।

Ganpati Visarjan 2026 Wishes Messages, Emotional Quotes And Shayari To Say Ganpati Bappa Morya
गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं - फोटो : AI

-------------------------------

आते हैं खुशियां लेकर,
आंखों में नमी दे जाते हैं,
गणपति बप्पा जाते-जाते भी
दिल में भक्ति की ज्योति जला जाते हैं।

गणपति बप्पा मोरया

---------------------------------------------

 

Ganpati Visarjan 2026 Wishes Messages, Emotional Quotes And Shayari To Say Ganpati Bappa Morya
गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं - फोटो : AI

----------------------------

गणपति बप्पा आए थे खुशियां लेकर,
हर आंगन को रोशन कर गए।
अब विदाई की घड़ी आई तो,
आंखों में यादों के मोती भर गए।

गणपति बप्पा मोरया

------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2026 Wishes Messages, Emotional Quotes And Shayari To Say Ganpati Bappa Morya
गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं - फोटो : AI

------------------------------------

माथे पर सिंदूर, हाथों में फूल,
बप्पा के चरणों में श्रद्धा अपार।
आज विदा कर रहे हैं दिल भारी करके,
फिर आना बप्पा, बनकर खुशियों की बहार।

गणपति बप्पा मोरया


------------------

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2026 Wishes Messages, Emotional Quotes And Shayari To Say Ganpati Bappa Morya
गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं - फोटो : AI

------------------------

विघ्न हरने आए थे,
खुशियों का संसार दे गए।
जाते-जाते बप्पा हमारे,
हर दिल में अपना प्यार दे गए।

गणपति बप्पा मोरया! 


--------------------------

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed