Multigrain Atta Mithai Kaise Banayen: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मिठास से जुड़ा है और इस मौके पर घर में मिठाई का होना भी जरूरी माना जाता है। लेकिन अगर आप इस बार पारंपरिक मिठाइयों से थोड़ा अलग और तुलना में बेहतर विकल्प आजमाना चाहते हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट अंजू सूद की बताई ये दो आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इनमें मल्टीग्रेन आटा, बेसन, बादाम और सूजी जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रोजमर्रा की सामग्री से फेस्टिव मिठाई तैयार की जा सकती है।
रक्षाबंधन की मिठाइयां: राखी पर बनाएं हेल्दी ट्विस्ट वाली मिठाई, आटा-बेसन से तैयार होगी काजू कतली!
Raksha Bandhan Mithai: आटे से बनी मिठाई खाई है? अगर नहीं तो इस त्योहार घर पर मल्टीग्रेन आटे की मिठाई का स्वाद चखें। ये स्वादिष्ट और हेल्दी होने के साथ ही काजू कतली स्टाइल में रिच लुक भी देती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं जो देखने में बिल्कुल पारंपरिक पेड़े जैसी लगे, तो सूजी-आटा मिल्क पेड़ा अच्छा विकल्प हो सकता है।
सामग्री
- बारीक सूजी 1/2 कप
- मल्टीग्रेन आटा 1/4 कप
- मिल्क पाउडर 1/2 कप
- दूध 3/4 कप
- गुड़ पाउडर 1/3 कप
- घी 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- पिस्ता सजाने के लिए
सूजी-आटे के पेड़े बनाने की विधि
स्टेप 1- एक पैन में घी गर्म करके उसमें सूजी और मल्टीग्रेन आटा डालें।
स्टेप 2- दोनों को धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक अच्छी खुशबू आने न लगे।
स्टेप 3- अब दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं।
स्टेप 4- मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 5- इसके बाद गुड़ पाउडर और इलायची डालें।
स्टेप 6- मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह आटे जैसी कंसिस्टेंसी में न आ जाए।
स्टेप 7- गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
स्टेप 8- हाथों से छोटे-छोटे पेड़े बनाएं और बीच में पिस्ता दबाकर सजाएं।
अगर आप पेड़े में थोड़ा रॉयल और खुशबूदार फ्लेवर चाहते हैं, तो आखिर में 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिला सकते हैं। इससे पेड़े में हल्की फ्लोरल खुशबू और फेस्टिव स्वाद आएगा।
आटा-बेसन की काजू कतली स्टाइल मिठाई
अगर आपको काजू कतली का लुक पसंद है, लेकिन पूरी मिठाई काजू से नहीं बनाना चाहते, तो यह रेसिपी एक दिलचस्प विकल्प है। बादाम पाउडर इसमें नट्टी स्वाद देता है, जबकि बेसन और मल्टीग्रेन आटा मिश्रण को अच्छा टेक्सचर देते हैं।
सामग्री
- बादाम पाउडर आधा कप
- बेसन 1/4 कप
- मल्टीग्रेन आटा 1/4 कप
- मिल्क पाउडर 2 बड़े चम्मच
- गुड़ पाउडर 1/2 कप
- दूध 1/4 कप
- घी 1 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- पिस्ता सजाने के लिए
बनाने की विधि
स्टेप 1- सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें।
स्टेप 2- इसमें मल्टीग्रेन आटा और बेसन डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें।
स्टेप 3- जब मिश्रण से खुशबू आने लगे तो इसमें बादाम पाउडर और मिल्क पाउडर डालकर मिलाएं।
स्टेप 4- अब दूध को धीरे-धीरे डालते हुए मिश्रण को चलाते रहें।
स्टेप 5- इसके बाद गुड़ पाउडर और इलायची डालें।
स्टेप 6- लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक मिश्रण एक नरम आटे जैसी कंसिस्टेंसी में न आ जाए।
स्टेप 7- मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
स्टेप 8- इसे बटर पेपर की दो शीट के बीच रखकर बेल लें।
स्टेप 9- अब इसे डायमंड शेप में काटें और ऊपर पिस्ते की बहुत पतली पट्टी से सजाएं।