फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फार्मासिस्ट डे: बिना फार्मासिस्ट की सलाह के दवा लेना कितना खतरनाक? जानें सेल्फ मेडिकेशन के नुकसान

Wed, 23 Sep 2026 11:37 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 23 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

World Pharmacist Day: वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के मौके पर हम आपको बताएंगे सेल्फ मेडिकेशन के बारे में। ज्यादातर लोगों को इसके नुकसानों के बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
World Pharmacist Day effects of self-medication in hindi Self-Medication kya hota hai
सेल्फ मेडिकेशन के नुकसान - फोटो : AI
World Pharmacist Day:  आजकल सिरदर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम या पेट दर्द होते ही लोग बिना डॉक्टर से पूछे खुद ही मेडिकल स्टोर से दवा ले लेते हैं, इसे ही सेल्फ मेडिकेशन कहा जाता है। शुरुआत में इससे आराम मिलता लगता है, लेकिन लंबे समय में यह आदत शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।


 वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के मौके पर हम आपको इसके नुकसान बताएंगे। हम सभी को ये समझना जरूरी है कि फार्मासिस्ट सिर्फ दवा देने वाला नहीं, बल्कि सही दवा, सही डोज और सही सलाह देने वाला गाइड भी है।
 
World Pharmacist Day effects of self-medication in hindi Self-Medication kya hota hai
सेल्फ मेडिकेशन के नुकसान - फोटो : ANI
1. एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस - दवा बेअसर हो जाना

सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार में अक्सर एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती, लेकिन लोग खुद से दवाएं ले लेते हैं। इससे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया धीरे-धीरे दवा के आदी हो जाते हैं और अगली बार उसी एंटीबायोटिक का असर खत्म हो जाता है। WHO भी इसे ग्लोबल हेल्थ के लिए बड़ा खतरा बता चुका है।

 
World Pharmacist Day effects of self-medication in hindi Self-Medication kya hota hai
सेल्फ मेडिकेशन के नुकसान - फोटो : Adobe Stock
2. लिवर और किडनी पर सीधा असर

हर गोली को पचाने और शरीर से बाहर निकालने का काम लिवर और किडनी करती है। बिना जरूरत के रोज पेनकिलर, बुखार की दवा या गैस की दवा खाने से इन अंगों पर टॉक्सिक लोड बढ़ता है। लंबे समय तक ऐसा करने से लिवर एंजाइम बढ़ना और किडनी फंक्शन कमजोर होने का खतरा रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Pharmacist Day effects of self-medication in hindi Self-Medication kya hota hai
सेल्फ मेडिकेशन के नुकसान - फोटो : Freepik.com
3. गलत डोज - ओवरडोज और अंडरडोज दोनों खतरनाक

बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिला और वजन कम-ज्यादा वाले लोगों के लिए दवा की डोज अलग होती है। मेडिकल स्टोर से अंदाजे से दवा लेने पर कई बार ओवरडोज हो जाती है जिससे घबराहट, उल्टी, BP लो होना जैसे साइड इफेक्ट दिखते हैं। वहीं कम डोज लेने से बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती और बार-बार लौट आती है।

 
विज्ञापन
World Pharmacist Day effects of self-medication in hindi Self-Medication kya hota hai
सेल्फ मेडिकेशन के नुकसान - फोटो : Freepik.com
4. एलर्जी और ड्रग रिएक्शन का डर

कई लोगों को सल्फा ग्रुप, पेनिसिलिन या पेनकिलर से एलर्जी होती है। बिना डॉक्टर को बताए दवा लेने से शरीर पर चकत्ते, खुजली, होंठों में सूजन या सांस फूलने जैसी गंभीर एलर्जी हो सकती है। फार्मासिस्ट ही आपकी हिस्ट्री देखकर बता सकता है कि कौन सी दवा आपके लिए सेफ नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed