फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज में रखी ये चीजें आपकी सेहत खराब कर सकती हैं, धीरे से बढ़ेगा कैंसर का खतरा!

Fri, 18 Sep 2026 03:42 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 18 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

Foods That Should Not Be Refrigerated: खाने को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए अक्सर लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन आपको ये समझने की जरूरत है कि खाने की कुछ चीजें आपकी सेहत खराब कर सकती हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन
Foods That Should Not Be Refrigerated full list in hindi avoid these foods after keeping in fridge
फ्रिज में रखी ये चीजें आपकी सेहत खराब कर सकती हैं - फोटो : AI
Foods That Should Not Be Refrigerated: खाना खराब न हो और लंबे समय तक ताजा रहे, इसलिए ज्यादातर लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन हर खाद्य पदार्थ को फ्रिज में रखना जरूरी नहीं होता। कुछ चीजों को बहुत कम तापमान में रखने से उनका स्वाद, बनावट और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। ऐसे में आपको संभलने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती और किन चीजों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।


 
Foods That Should Not Be Refrigerated full list in hindi avoid these foods after keeping in fridge
फ्रिज में रखी ये चीजें आपकी सेहत खराब कर सकती हैं - फोटो : AI
सेहत के लिहाज से किन चीजों को फ्रिज में रखने से बचें?

1. आलू - कैंसर का खतरा

फ्रिज के ठंडे तापमान में आलू के स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसे ज्यादा तापमान पर तलने या पकाने से एक्रिलामाइड नामक केमिकल बनता है, जो WHO के अनुसार कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।

2. प्याज-लहसुन - फूड पॉइजनिंग

फ्रिज की नमी से इनमें काला फफूंद (Black Mold) लग जाता है। इसमें एस्परजिलस फंगस होता है, जिससे पेट में इंफेक्शन, उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
 
Foods That Should Not Be Refrigerated full list in hindi avoid these foods after keeping in fridge
फ्रिज में रखी ये चीजें आपकी सेहत खराब कर सकती हैं - फोटो : AI
3. आटा, बेसन, मैदा - पेट में कीड़े

नमी वाली जगह पर आटे में बहुत जल्दी घुन और फफूंद लगती है। इसे खाने से माइकोटॉक्सिन पेट में जाते हैं, जो लिवर को डैमेज कर सकते हैं और पाचन बिगाड़ते हैं।

4. शहद और तेल - पाचन पर असर

शहद फ्रिज में क्रिस्टलाइज हो जाता है और उसके नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट खत्म हो जाते हैं। सरसों तेल ठंड में जमकर गाढ़ा हो जाता है, जिससे उसकी शुद्धता और पाचन क्षमता कम हो जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Foods That Should Not Be Refrigerated full list in hindi avoid these foods after keeping in fridge
फ्रिज में रखी ये चीजें आपकी सेहत खराब कर सकती हैं - फोटो : AI

5. टमाटर और केला - पोषण खत्म

टमाटर को फ्रिज में रखने से उसका लाइकोपीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट टूट जाता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। केले का छिलका काला पड़ने का मतलब है उसका पोटैशियम और विटामिन B6 तेजी से कम हो रहा है।

6. ब्रेड, बिस्किट - कब्ज और एसिडिटी

ब्रेड को फ्रिज में रखने से वह जल्दी सूख जाती है और उसमें स्टार्च क्रिस्टल बन जाता है। ऐसी ब्रेड खाने से कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ती है।
 
विज्ञापन
Foods That Should Not Be Refrigerated full list in hindi avoid these foods after keeping in fridge
फ्रिज में रखी ये चीजें आपकी सेहत खराब कर सकती हैं - फोटो : AI

 सेहत के लिए असली सावधानी किन चीजों में जरूरी है?

 पका हुआ खाना, दूध और डेयरी उत्पाद, कटे हुए फल-सब्जियां, मांस, मछली और दूसरे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को सही तरीके से फ्रिज में रखना जरूरी है। फ्रिज साफ रखें और खाने को ढककर रखें। कच्चे और पके खाद्य पदार्थों को अलग रखना भी खाद्य संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

-------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed