जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस साल आतंकियों के खिलाफ कई मोर्चों पर एकसाथ कार्रवाई की। जंगलों, दुर्गम पहाड़ों और आबादी वाले इलाकों में चलाए गए अलग-अलग ऑपरेशनों में 18 नवंबर तक 25 आतंकियों को मार गिराया गया।
साल की शुरुआत में जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाए गए, जबकि बाद के महीनों में कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा के बड़े कमांडरों को निशाना बनाया गया। ऑपरेशन त्राशी-आई, शेरुवाली, असधर और सोहन इनमें प्रमुख रहे।
2 of 11
Kulgam Encounter
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
साल की शुरुआत में जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में आतंकियों की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनीं। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों को ठिकाना बनाकर आतंकी सुरक्षाबलों से बचने की कोशिश की।
3 of 11
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
कभी-कभी अपने बिल से बाहर आकर सुरक्षाबलों को चुनौती दी लेकिन इसके जवाब में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। 23 जनवरी को कठुआ के बिलावर में एक आतंकी मारा गया। चार फरवरी को किश्तवाड़ के छात्रू में ऑपरेशन त्राशी-आई के दौरान एक आतंकी ढेर हुआ। इसके बाद उधमपुर के बसंतगढ़ में जैश के शीर्ष कमांडर रुबनी उर्फ अबू माविया और जुबैर उर्फ निक्कू को मार गिराया गया।
4 of 11
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
22 फरवरी को ऑपरेशन त्राशी-आई के तहत छात्रू में तीन आतंकी मारे गए। इनमें जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था। सितंबर में उधमपुर के माजलता में ऑपरेशन सोहन के दौरान जैश के दो आतंकी सद्दाम और मुस्तफा ढेर हुए। वहीं, मार्च में राजोरी के नौशेरा और उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों को भी सुरक्षाबलों ने नाकाम किया।
5 of 11
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में लश्कर और जैश के कमांडर किए ढेर
कश्मीर में साल के दूसरे हिस्से में बड़े आतंकी कमांडरों के खिलाफ अभियान तेज हुए। आठ जुलाई को शोपियां में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गणई मारा गया। चार सितंबर को ऑपरेशन असधर में बडगाम में आतंकी यासिर ढेर हुआ। इसके बाद युसमर्ग में भी एक आतंकी मारा गया।