हिंदी जोक्स: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।
हिंदी जोक्स: साली- जीजू, दीदी आपको कितना प्यार करती हैं? जवाब सुनकर दीदी भी हो गईं आगबबूला
हिंदी जोक्स: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
साली- जीजू, दीदी आपको कितना प्यार करती हैं?
जीजा- जब फोन चेक नहीं करतीं, तब बहुत ज्यादा.
लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं..?
लड़की- हां बोलो...
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं...
लड़की- करो... करो... मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं...!!!
लड़का बेहोश...
हिंदी जोक्स: क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मजेदार चुटकुले? लोग पढ़कर नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!
वायरल जोक्स: सास-बहू के ये मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, बहू के जवाब पर सास भी रह गई हैरान
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)