{"_id":"6ab8d448adc8c9e4670c8733","slug":"kaun-banega-crorepati-18-ujjwal-nikam-reveals-terrorist-ajmal-kasab-came-mumbai-to-meet-amitabh-bachchan-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केबीसी 18: 'हमारे घर आता तो उसको गोली मार देते', उज्ज्वल निकम की किस बात पर चौंके अमिताभ?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
केबीसी 18: 'हमारे घर आता तो उसको गोली मार देते', उज्ज्वल निकम की किस बात पर चौंके अमिताभ?
Sun, 27 Sep 2026 02:03 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:03 PM IST
सार
Kaun Banega Crorepati 18 Ujjwal Nikam: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्जवल निकम ने 26/11 आतंकवादी हमले के केस से जुड़े कई किस्से शेयर किए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कसाब ने बिग बी को लेकर क्या कहा था।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी के साथ पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम भी नजर आए। दरअसल, यह सभी अपनी आने वाली फिल्म 'प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी' को प्रमोट करने आए थे, जो उज्ज्वल की ही बायोपिक है।
शो में अमिताभ बच्चन से बात करते हुए उज्ज्वल निकम ने दावा करते हुए बताया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले केस की सुनवाई के दौरान अजमल कसाब ने उनसे कहा था कि वो मुंबई में अमिताभ बच्चन से मिलने आया था। उज्ज्वल निकम की यह बात सुनकर शो के होस्ट बिग बी चौंक गए। आइए जानते हैं कि वकील की बात सुनकर अभिनेता ने क्या जवाब दिया।

- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने क्या किए सवाल?
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने 26/11 केस को लेकर उज्ज्वल निकम से काफी सारे सवाल किए। अभिनेता ने पूछा कि कसाब को फांसी देने में चार साल का वक्त क्यों लगा। उसे तो वहीं गाड़ देना चाहिए था, इसमें इतना टाइम क्यों लगा। इस पर उज्ज्वल ने कोर्ट के नियमों और कानूनी प्रक्रिया के बारे में बताया।
इसी बातचीत के दौरान उज्ज्वल निकम ने अदालत कक्ष के अंदर कसाब के साथ अपनी पहली बातचीत के बारे में भी बताया। उज्ज्वल ने शेयर किया, 'अजमल कसाब जब कोर्ट में आया तो वो मुझे घूर के देख रहा था, मैं उसे देख रहा था।' निकम ने आगे बताया कि कसाब ने कथित तौर पर उनसे कहा था कि वह अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था। निकम ने कहा, 'आपको ताज्जुब होगा जो उसने आगे कहा था कि मैं तो अमिताभ जी को देखने आया था। ये सच में हुआ है।'

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और उज्ज्वल निकम
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी ने क्या दिया जवाब
निकम की बात सुनकर अमिताभ बच्चन चौंक गए। बिग बी ने कहा, 'नहीं नहीं सर, अगर वो आया होता, तो हमारे घर से जाने वाला नहीं था। वहीं, हम गोली मार देते उसे।' फिर निकम ने आगे ट्रायल में देरी का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि कानून किसी आरोपी को तब तक बेगुनाह मानता है जब तक वह दोषी साबित न हो जाए और उन्हें अपना बचाव करने का अधिकार देता है।
निकम ने बताया कि कसाब ने बाद में कथित तौर पर दावा किया कि उसके साथी स्मेल ने ही गोली चलाई थी और वह इस जुर्म के लिए जिम्मेदार नहीं था। फिर निकम ने बताया कि कैसे सरकारी वकील ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस दावे को चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि फुटेज में कसाब हंस रहा था, जब एक छोटी लड़की को गोली मारी जा रही थी और कहा कि ट्रायल के दौरान कोर्ट में सबूत दिखाए गए थे।

उज्ज्वल निकम और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
कसाब ने अपनाए थे कौनसे हथकंडे?
निकम ने यह भी बताया कि कैसे कसाब ने केस के दौरान अलग-अलग हथकंडे और झूठ का इस्तेमाल किया। कसाब ने यह भी दावा किया कि वह नाबालिग है और उस पर जुवेनाइल जस्टिस कानून लागू होना चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने उसकी उम्र वेरीफाई करने के लिए बोन-डेंसिटी टेस्ट समेत कई टेस्ट किए।
जब कसाब ने कैमरे पर थूका
उन्होंने आगे ट्रायल कोर्ट द्वारा कसाब को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में पेश होने के बारे में भी बात की। कसाब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ और कथित तौर पर सुनवाई के दौरान कैमरे पर थूका। निकम ने बताया कि केस के आखिर में कसाब को अपने किए पर पछतावा होने लगा। उन्होंने कहा कि कसाब को अपने किए पर पछतावा होते देखना उसके लिए सबसे बड़ी सजा थी।