फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' ने पांच ही दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, ठंडे बस्ते में गई 'द वन'; जानें कमाई

Tue, 06 Oct 2026 07:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 06 Oct 2026 07:55 PM IST
सार

Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' भी बीते कुछ दिनों से थिएटर्स में बनी हुई है। जानिए इन दोनों फिल्मों का आज मंगलवार का कलेक्शन। 

विज्ञापन
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Starrer Crosses 200 Crore The Vvan Struggles
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में अपना दबदबा जमाने की कोशिश कर रही हैं। 2 अक्तूबर को रिलीज हुई 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। वहीं जानिए फिल्म 'द वन' के क्या हाल हैं। 
Trending Videos
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Starrer Crosses 200 Crore The Vvan Struggles
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ के पार 'दृश्यम 3'  
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत की है। फिल्म ने वीकएंड का भी जमकर फायदा उठाया। पहले दिन इस फिल्म ने 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50, तीसरे दिन 61 करोड़, तो वहीं चौथे दिन 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 12.47 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 209.97 करोड़ हो गया है। फिल्म ने महज 5 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Starrer Crosses 200 Crore The Vvan Struggles
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' - फोटो : अमर उजाला
'द वन' की गिरी कमाई
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं।
  • केवल 12 ही दिनों में इस फिल्म की कमाई ठंडे बस्ते में जा चुकी है।
  • फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है।
  • आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 93 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 63.98 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Starrer Crosses 200 Crore The Vvan Struggles
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से है टक्कर
ये दोनों ही फिल्में हाल ही में रिलीज हुई हैं। इनके साथ साउथ स्टार नानी की फिल्म पैराडाइज भी रिलीज हुई थी, जो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमा रही है। फिल्म ने 13 दिनों में 116.95 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। इसके अलावा फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' भी थिएटर्स में जमी हुई है। 

देर रात तक इन फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है।  

ये भी पढ़ें- केबीसी 18: माधुरी दीक्षित ने दिया बिग बी को सरप्राइज, क्यों भावुक हुए अमिताभ बच्चन? देखें वायरल वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed