फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Divya Dutta and Jimmy Shergill film Tum Rahe Na Tum will premier in International Film Festival Of South Asia

तुम रहे ना तुम: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाएगी जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता की फिल्म, जानें क्या है कहानी

Tue, 06 Oct 2026 11:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 06 Oct 2026 11:44 PM IST
सार

Tum Rahe Na Tum: फैमिली ड्रामा फिल्म 'तुम रहे ना तुम' का जल्द ही 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया' में वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी और किरदार के बारे में।
 

विज्ञापन
Divya Dutta and Jimmy Shergill film Tum Rahe Na Tum will premier in International Film Festival Of South Asia
जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता अपनी फिल्म 'तुम रहे ना तुम' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। साइकोलॉजिकल फैमिली ड्रामा का 10 अक्तूबर को टोरंटो में 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया' (आईएफएफएसए) में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। यह फिल्म 'गाला प्रीमियर' के तौर पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म स्वीडिश नाटककार ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग के मशहूर नाटक 'द फादर' पर आधारित है। इसमें नाटक के साइकोलॉजिकल और इमोशनल पहलुओं को आज के भारतीय परिवार के माहौल में नए सिरे से दिखाया गया है। उत्तराखंड के एक पहाड़ी शहर पर आधारित यह फिल्म एक पति-पत्नी की कहानी है, जिनकी बेटी के भविष्य को लेकर शुरू हुई लड़ाई आगे चलकर एक गंभीर संघर्ष में बदल जाती है। 

'तुम रहे ना तुम' मुख्य रूप से पावर, विरासत, माता-पिता की उम्मीदों और बच्चे का भविष्य तय करने के अधिकार जैसे मुद्दों को दिखाती है। साथ ही, यह भी दिखाती है कि पितृसत्ता, असुरक्षा और भावनात्मक घाव कैसे किसी परिवार को बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Divya Dutta and Jimmy Shergill film Tum Rahe Na Tum will premier in International Film Festival Of South Asia
तुम रहे ना तुम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म के निर्देशक प्रेम मोदी हैं। इसमें जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें तनिष्का तिवारी, हर्ष छाया, जरीना वहाब और राजेश जैस कलाकार अहम किरदारों में हैं। इसे विन्नी चावला, वृंदा चावला और सोनू कात्याल ने 'फैनेटिकली फिल्मी प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

बॉक्स ऑफिस: 'हनुमान अंश' ने इन फिल्मों को दिखाया आइना, 61वें दिन भी छापे नोट? जानें 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
विज्ञापन

कौन हैं पटकथा लेखक?
इसकी पटकथा राकेश कुमार त्रिपाठी ने लिखी है। विक्रमजीत रॉय इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि दीपांकर 'जोजो' चाकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और फिल्म के साउंड डिजाइनर हैं। आईएफएफएसए टोरंटो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'तुम रहे ना तुम' के प्रीमियर का एलान किया है।

Divya Dutta and Jimmy Shergill film Tum Rahe Na Tum will premier in International Film Festival Of South Asia
तुम रहे ना तुम - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले जिमी शेरगिल?
आईएफएफएसए टोरंटो में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बारे में बात करते हुए जिमी शेरगिल ने कहा, 'आईएफएफएसए टोरंटो में वर्ल्ड प्रीमियर के साथ 'तुम रहे ना तुम' का सफर शुरू होना बहुत खास बात है। कहानी एक भारतीय परिवार पर आधारित है, लेकिन भावनाएं सबके लिए एक जैसी हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भाषा और भूगोल की सीमाओं से परे लोगों से जुड़ेगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IFFSA TORONTO | SASO | SAFA — SAS360° (@iffsatoronto)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed