फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2026 के आखिरी महीने में राहु करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Tue, 08 Sep 2026 02:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 02:39 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा उल्टी चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं और एक राशि में 18 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि बदलते हैं। 

विज्ञापन
rahu transit 2026 rahu gochar in makar rashi on 5 dec these zodiac sign will be lucky
राहु गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
ज्योतिष शास्त्र में राहु का मायावी और पापी ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं और ये एक राशि में करीब 18 महीने तक रहते हैं। वर्तमान में राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं और साल के अंत में यह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के मकर राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन वहीं कुछ को संभलकर रहना होगा। ज्योतिष में राहु को भ्रम, अचानक लाभ और अस्थिरता आदि का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, राहु 5 दिसंबर 2026 को मकर राशि में गोचर करेंगे, जो इस 23 जून 2028 तक इसी राशि में रहेंगे फिर इसके बाद धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। राहु के मकर राशि में गोचर करने से कई राशि वालो के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। 


 
rahu transit 2026 rahu gochar in makar rashi on 5 dec these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर प्रभाव
दिसंबर माह में राहु के मकर राशि में गोचर करने से यह आपके लग्न भाव में ही गोचर करेंगे। ऐसे में इससे आपको धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। जीवन में चले आ रहे संघर्षों से आपको निजात मिलेगी। करियर में कई तरह के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। योजनाओं में आपको कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। 
rahu transit 2026 rahu gochar in makar rashi on 5 dec these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर साल के आखिरी महीने में होने से आने वाले समय में आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपकी राशि में राहु का गोचर कुंडली के दशम भाव में होगा जिससे आपको नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। करियर में कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कठिन कार्यो  को करने में आपको मजा आएगा और अचानक से धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu transit 2026 rahu gochar in makar rashi on 5 dec these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का मकर राशि में गोचर बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी राशि में राहु का गोचर छठे भाव में होगा जिससे आपको अपने शत्रुओं पर भारी होंगे। मुश्किल कामों में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जिसमें आपको महत्वपूर्ण मुकाम मिल सकता है। 

शुक्र राहु नक्षत्र गोचर: मकर सहित इन राशि वालों को होगा बंपर लाभ, बनने लगेंगे सभी अटके काम

विज्ञापन
rahu transit 2026 rahu gochar in makar rashi on 5 dec these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि पर प्रभाव
राहु का साल के अंत में गोचर मीन राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल हो सकता है। आपकी राशि में यह गोचर कुंडली के एकादश भाव में होगा। जिससे आपको सामाजिक जीवन और इच्छाओं की पूर्ति होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको नए मित्र बनने के योग हैं। जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। धन लाभ के कई मौके आएंगे। 

ग्रहण योग 2026 प्रभाव: 9 से 11 सितंबर तक मेष सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट, भारी पड़ सकती है लापरवाही

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed