फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर में गुरु-मंगल की युति: इन तीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, मार्च तक व्यापार में रहेगा अच्छा समय

Sun, 01 Nov 2026 11:34 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

Guru Mangal Yuti In Singh Rashi 2026: मंगल 12 नवंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे और 9 मार्च 2027 तक यहीं रहेंगे। गुरु के साथ उनकी युति से कुछ राशि वालों को सफलता और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानें किन राशियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
guru mangal yuti in singh rashi 2026 these zodiac will get more benefits and get extra shine in career
Guru Mangal Yuti In Singh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Guru Mangal Yuti In Singh Rashi 2026: मंगल ग्रह 12 नवंबर 2026 को सिंह राशि में गोचर करेंगे और 9 मार्च 2027 तक सिंह राशि में रहेंगे। यहां पहले से विराजमान गुरु के साथ उनकी युति बनेगी, जिसका खास प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस संयोग का असर जातकों के भाग्य, आत्मविश्वास, साहस और कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। गुरु-मंगल की यह युति कुछ राशि वालों के लिए मनचाही सफलता, मान-सम्मान और नौकरी में तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए यह संयोग शुभ रहने वाला है।


नवंबर मासिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की हो सकती है पदोन्नति, अटके काम होंगे पूरे

Trending Videos
guru mangal yuti in singh rashi 2026 these zodiac will get more benefits and get extra shine in career
Guru Mangal Yuti In Singh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु-मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। संतान से जुड़ी पुरानी चिंताएं दूर होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अटके काम में अच्छे बदलाव महसूस होंगे। इस समय कोई बड़ी डील आपकी पक्की हो सकती है। स्वजनों के साथ लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के योग हैं। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय के साधन भी विकसित हो सकते हैं। 
नवंबर मासिक राशिफल: मेष राशि वाले पैसों के लेन-देन में सतर्कता बनाए रखें, जानें कैसा रहेगा माह

guru mangal yuti in singh rashi 2026 these zodiac will get more benefits and get extra shine in career
Guru Mangal Yuti In Singh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह युति भाग्योदय के अवसर लेकर आ सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। कारोबार से होने वाले लाभ में वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छा अवसर मिल सकता है। इसके अलावा कोई बड़ी सफलता आपको हासिल होगी। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन को पहचान मिल सकती है।
गुरु गोचर: 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
guru mangal yuti in singh rashi 2026 these zodiac will get more benefits and get extra shine in career
Guru Mangal Yuti In Singh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
तुला राशि वालों को करियर और सामाजिक जीवन में सफलता मिल सकती है। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद भी की जा सकती है। राजनीति में सक्रिय लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कोई बड़ी सफलता मिलने से व्यापार आपका पहले की तुलना में और बढ़ेगा। इस दौरान नई योजनाएं कामयाब हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो सकते हैं। इस दौरान मान-सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के अवसर मिल सकते हैं। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed