फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई वर्षों बाद दिवाली पर शुक्रादित्य-बुधादित्य योग का संयोग, इन 4 राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ

Tue, 03 Nov 2026 01:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 03 Nov 2026 01:54 PM IST
सार

Diwali 2026 Lucky Rashifal: दिवाली पर शुक्रादित्य और बुधादित्य योग का खास संयोग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों से मेष समेत 4 राशि वालों को करियर, नौकरी और कारोबार में लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
diwali 2026 shubh sanyog budh surya shukra yuti these zodiac sign will get more benefits
दिवाली लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Diwali 2026 Lucky Rashifal: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल 8 नवंबर 2026, रविवार को दिवाली मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर स्वाति नक्षत्र के साथ आयुष्मान और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। वहीं, तुला राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनेगा। इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों का यह खास संयोग कई वर्षों बाद बन रहा है। इसका प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन जातकों को करियर में बड़ी सफलता, नौकरी के नए अवसर और धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर किन राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है।


साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग

Trending Videos
diwali 2026 shubh sanyog budh surya shukra yuti these zodiac sign will get more benefits
दिवाली लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिवाली का समय शुभ रह सकता है। इस समय कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। लंबे समय से जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विवाह को लेकर सभी तरफ से आपको मंजूरी प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है।
सिंह राशि में गुरु चांडाल योग का हुआ निर्माण, जानें मेष से मीन तक 12 राशियों पर प्रभाव

diwali 2026 shubh sanyog budh surya shukra yuti these zodiac sign will get more benefits
दिवाली लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों का भाग्य मजबूत रहेगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। कोई बड़ा सपना दिवाली के समय आपका पूरा होगा। माता-पिता की ओर से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में सफल रहेंगे। नए लोगों के साथ मिलकर बिजसने करेंगे। मनचाहा कॉलेज आपको प्राप्त हो सकता है।
दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर कब है दिवाली ? जानें तारीख, अमावस्या तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2026 shubh sanyog budh surya shukra yuti these zodiac sign will get more benefits
दिवाली लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय मान-सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होने के योग हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर खरीदने का सपना पूरा होगा। कोई नई योजना या व्यावसायिक अवसर भविष्य में फायदा पहुंचा सकता है। करियर में इस समय अच्छे बदलाव आपको महसूस होंगे।
नवंबर 2026: धनतेरस-दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

विज्ञापन
diwali 2026 shubh sanyog budh surya shukra yuti these zodiac sign will get more benefits
दिवाली लकी राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिवाली का समय लकी साबित हो सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच स्नेह और आपसी विश्वास बढ़ेगा। सपने पूरे होंगे और नए लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed