January Numerology Predictions: अंक ज्योतिष में जन्म तिथि के आधार पर व्यक्ति का मूलांक तय किया जाता है। यही मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच, निर्णय क्षमता और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। साल 2026 की शुरुआत का महीना जनवरी कई मूलांकों के लिए नए अवसर, सकारात्मक बदलाव और सफलता के संकेत लेकर आ रहा है। वहीं कुछ मूलांकों को इस दौरान धैर्य और संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि जनवरी का महीना किन मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है।
Numerology predictions 2026: इन लोगों के लिए शानदार रहेगा साल 2026, जानें आपका मूलांक क्या कहता है
मूलांक 1
मूलांक 1 के लिए जनवरी का महीना आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा। इस दौरान करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी क्षेत्र, प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। नए फैसले सोच-समझकर लें, लाभ मिलेगा।
2 of 5
मूलांक 5
- फोटो : adobe stock
मूलांक 3
जनवरी का महीना मूलांक 3 वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। गुरु की ऊर्जा के प्रभाव से शिक्षा, लेखन, मीडिया, अध्यापन और सलाहकार क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और पुराने रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।
3 of 5
मूलांक 5
- फोटो : adobe stock
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए यह महीना परिवर्तन और प्रगति का संकेत देता है। नए कॉन्टैक्ट, नेटवर्किंग और यात्राओं से लाभ होगा। बिजनेस और कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की संभावना भी बन रही है। हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।
4 of 5
मूलांक 6
- फोटो : adobe stock
मूलांक 6
जनवरी का महीना मूलांक 6 के लिए सुख-सुविधा और आर्थिक स्थिरता लेकर आ सकता है। शुक्र की कृपा से प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। कला, फैशन, ब्यूटी, डिजाइन और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। धन निवेश से लाभ मिल सकता है।
5 of 5
मूलांक 9
- फोटो : adobe stock
मूलांक 9
मूलांक 9 के जातकों के लिए जनवरी का महीना ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। करियर में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। हालांकि क्रोध और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए संयम जरूरी है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।