{"_id":"6aa79c0b4a184b996a04d379","slug":"swine-flu-claims-womans-life-in-ujjain-family-members-test-healthy-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4722121-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन में स्वाइन फ्लू का कहर: 75 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा, महीनेभर में 14 पॉजिटिव मरीज मिले, अब तक दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन में स्वाइन फ्लू का कहर: 75 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा, महीनेभर में 14 पॉजिटिव मरीज मिले, अब तक दो की मौत
Mon, 14 Sep 2026 01:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:36 PM IST
सार
जिले में स्वाइन फ्लू से 75 वर्षीय महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एक माह में 14 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतका के परिवार और आसपास के 57 लोगों की जांच में फिलहाल किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
उज्जैन में स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अलखनंदा नगर निवासी 75 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मृतका के परिवार और आसपास के 14 घरों में रहने वाले 57 लोगों का सर्वे कराया लेकिन किसी में भी स्वाइन फ्लू या सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण नहीं मिले। जिले में पिछले एक माह में 14 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें दो की मौत हो चुकी है।
1 सितंबर को भर्ती कराया था
सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि स्वाइन फ्लू से उज्जैन शहर में यह दूसरी मौत है। अलखनंदा नगर निवासी 75 वर्षीय महिला को तबीयत खराब होने पर 1 सितंबर को इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई।
महिला का सैंपल आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को अवंति अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया गया और पुष्टि होने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। 11 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भोपाल: फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे तीन लाख, फर्जी ट्रेनिंग भी दिलाई
सीएमएचओ के अनुसार महिला से 1 से 11 सितंबर के बीच अस्पताल में मिलने परिवार के सदस्य पहुंचे थे। घर पर भी परिवार के चार सदस्य उनके संपर्क में रहे थे। संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के 14 घरों में रहने वाले 57 लोगों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान किसी भी व्यक्ति में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की सलाह दी है।
ऋषिनगर की महिला की भी हो चुकी है मौत
इससे पहले 19 अगस्त को उज्जैन के ऋषिनगर निवासी एक महिला की भी स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। उन्हें पहले उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर किया गया था। इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक माह में जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 14 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 मरीज स्वस्थ होकर ठीक हो चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल के अनुसार वर्तमान में जिले में स्वाइन फ्लू का कोई सक्रिय पॉजिटिव मरीज नहीं है।