फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four children from the same family died in Shivpuri within 10 days

शिवपुरी: 10 दिन के भीतर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, बुखार-उल्टी-दस्त के बाद बिगड़ी तबीयत

Wed, 02 Sep 2026 08:14 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 08:14 PM IST
सार

शिवपुरी में महज 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में तीन सगे भाई और 19 वर्षीय रिश्तेदार शामिल हैं। सभी में बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और प्लेटलेट्स कम होने के लक्षण मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
Four children from the same family died in Shivpuri within 10 days
शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां फिजिकल थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई और उनका 19 वर्षीय रिश्तेदार शामिल है। सभी की मौत से पहले बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और तबीयत तेजी से बिगड़ने जैसे लक्षण सामने आए हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है और परिवार के सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फिजिकल थाने के सामने रहने वाले तनवीर अहमद के परिवार में सबसे पहले 14 वर्षीय बेटे ताहिर की तबीयत खराब हुई थी। उसे तेज बुखार के साथ पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान उसकी प्लेटलेट्स तेजी से कम होती चली गईं और हालत गंभीर हो गई। बीमारी शुरू होने के करीब दो दिन बाद ताहिर की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दरिंदा बाप: मना करने पर भी कर रहा था शोर, गुस्से में पिता ने तीन साल के मासूम की हथौड़ी मार-मारकर ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर की मौत के बाद परिवार सदमे में था कि तनवीर की बहन के 19 वर्षीय बेटे अयाज की भी तबीयत बिगड़ गई। अयाज को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। जहां 23 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अयाज की जांच में संक्रमण की बात सामने आई थी। इसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूटा, जब तनवीर के दो और बेटों की तबीयत खराब हो गई। 9 वर्षीय तारूफ और 11 वर्षीय तासिफ को भी बुखार आने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिवार ने दोनों बच्चों का इलाज कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 31 अगस्त की सुबह तारूफ की मौत हो गई, जबकि उसी दिन शाम को उसके बड़े भाई तासिफ ने भी दम तोड़ दिया।


परिजनों के मुताबिक, 16 अगस्त को परिवार के कई सदस्य गोरा टीला के पास स्थित एक झरने पर नहाने गए थे। इसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने झरने में नहाने और बच्चों की मौत के बीच किसी भी संबंध की पुष्टि नहीं की है। चार बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के घर पहुंची और परिजनों समेत अन्य लोगों के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल चारों बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है, इसलिए मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

CMHO डॉ. संजय ऋषिश्वर के मुताबिक शुरुआती जांच में संक्रमण की आशंका सामने आई है। बच्चों की प्लेटलेट्स तेजी से कम होने की जानकारी मिली है और एक बच्चे के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह की पुष्टि हो सकेगी।फिलहाल एक ही परिवार के चार बच्चों की लगातार मौत ने शिवपुरी में चिंता बढ़ा दी है। सवाल यही है कि आखिर यह कोई रहस्यमयी संक्रमण है या फिर मौतों के पीछे कोई दूसरी वजह? जवाब अब स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट से मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed