फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Instagram Friendship Turns Fatal: Panna Youth Crushed to Death, Body Found in Forest

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी हत्या की वजह: युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या, जंगल में फेंका शव; 48 घंटे में खुलासा

Mon, 14 Sep 2026 06:25 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 06:25 PM IST
सार

पन्ना के बृजपुर थाना क्षेत्र में संदीप गोंड की पत्थरों से कुचलकर हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। जांच में इंस्टाग्राम और मोबाइल से हुई दोस्ती का एंगल सामने आया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और नाबालिग बालिका को अभिरक्षा में लिया। शव जंगल से बरामद हुआ।

विज्ञापन
Instagram Friendship Turns Fatal: Panna Youth Crushed to Death, Body Found in Forest
हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। ग्राम मनकी निवासी युवक संदीप गोंड की पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई थी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को जंगल में पत्थरों के बीच छिपाने की कोशिश की। पुलिस की जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम और मोबाइल के जरिए हुई दोस्ती इस हत्या की अहम वजह बनी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन


हत्या के एंगल से पुलिस ने की थी शुरू जांच
दरअसल, ग्राम मनकी निवासी माया गोंड ने 10 सितंबर को बृजपुर थाने में अपने बेटे संदीप गोंड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक संदीप 9 सितंबर को मोटरसाइकिल लेकर गांव गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर जहरीली शराब कांड: आंकड़ों पर घमासान, प्रशासन से लेकर पूर्व सीएम और मंत्री के दावों में भारी अंतर
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन और इंस्टाग्राम अकाउंट से हुआ हत्या का खुलासा
पुलिस टीम ने मोबाइल और अन्य माध्यमों से युवक के संपर्कों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान जांच में सामने आया कि संदीप की दूसरे गांव की एक लड़की से इंस्टाग्राम और मोबाइल के जरिए दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की के मामा को दोनों के बीच बातचीत की जानकारी हो गई थी। उसने संदीप को लड़की से बातचीत नहीं करने की हिदायत भी दी थी। इसी एंगल को आधार बनाकर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। 12 सितंबर को लुहराई-सितधारा रोड से कुछ दूरी पर जंगल में पुलिस को दो बड़े पत्थरों के बीच संदीप का शव बरामद हुआ। शव के ऊपर भी पत्थर रखे हुए मिले, जिससे हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश की आशंका सामने आई।

संदिग्धों से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा
इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की और कड़ियों को जोड़ते हुए एक आरोपी तक पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मामले से जुड़ी एक नाबालिग बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। 

 

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी हत्या की वजह! पन्ना में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या, जंगल में मिल

पन्ना में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed