Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla: Man Dies as Muzzle-Loading Gun Explodes During Diwali, Nephew Arrested in Negligence Case

मंडला: बंदूक खाली कर रहा था भांजा, अचानक चली गोली, सीने में छर्रे लगने से मामा की गई जान, हिरासत में आरोपी

Tue, 10 Nov 2026 04:49 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

दीपावली की रात लाइसेंसी भरमार बंदूक खाली करते समय अचानक विस्फोट होने से बंदूक के छर्रे और टुकड़े लगने से 45 वर्षीय मामा के सीने में जा घुसे और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में भांजे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Mandla: Man Dies as Muzzle-Loading Gun Explodes During Diwali, Nephew Arrested in Negligence Case
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलिया में दीपावली की देर रात भरमार बंदूक फटने से हुई 45 वर्षीय भारत सिंह मार्को की मौत के मामले में पुलिस ने उनके भांजे वीरेंद्र सिंह उईके को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बंदूक खाली करते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार घटना के समय करीब 70 वर्षीय राम सिंह मार्को की लाइसेंसी भरमार बंदूक खाली करने के लिए उनके नाती वीरेंद्र सिंह उईके को दी गई थी। वीरेंद्र बंदूक खाली कर रहा था, तभी अचानक बंदूक फट गई। इस दौरान पास में खड़े उसके मामा भारत सिंह मार्को के सीने में छर्रे और बंदूक के टुकड़े लग गए। गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शहडोल: तीन नाबालिगों की मौत मामले में शुरू हुई जांच, एसपी से लिपटकर रोए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजन भारत सिंह को निजी वाहन से निवास अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

भांजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे के अनुसार मामले की जांच के बाद पुलिस ने वीरेंद्र सिंह उईके को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में कार्रवाई की गई है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस बंदूक फटने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed