फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Cyber Fraudsters Gain Trust by Offering Initial Profits, Then Defraud Man of Rs 37 Lakh via Telegram

जबलपुर: पहले मुनाफा देकर भरोसा जीता, फिर लगाई 37 लाख की चपत, टेलीग्राम के जरिये चला साइबर ठगी का खेल

Thu, 27 Aug 2026 08:39 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 08:39 AM IST
सार

घर बैठे ऑनलाइन कमाई के नाम पर युवक को मोटे मुनाफे के जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने लाखों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों के इस जाल में फंसकर युवक ने 37 लाख 42 हजार रुपए गंवा दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jabalpur: Cyber Fraudsters Gain Trust by Offering Initial Profits, Then Defraud Man of Rs 37 Lakh via Telegram
साइबर ठगी में उड़ाए 37 लाख

विस्तार

शहर के अधारताल थाना क्षेत्र में घर बैठे ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर एक युवक से 37 लाख 42 हजार रुपए से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने युवक को टेलीग्राम के जरिए होटल रेटिंग और निवेश के नाम पर मुनाफे का लालच दिया। साइबर ठगों ने शुरुआत में कुछ रकम मुनाफे के रूप में वापस भेजकर उसका भरोसा जीता लिया। इसके बाद अलग-अलग खातों और माध्यमों से लाखों रुपए जमा करवाए गए। पीड़ित की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अधारताल पुलिस के अनुसार अमखेरा निवासी विक्रांत साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह व्हाट्सएप और टेलीग्राम का इस्तेमाल करता है। उसके टेलीग्राम आईडी पर अदिति रियांश नाम से 8 जनवरी को मैसेज आया। इसमें घर बैठे कमाई करने और सीक्रेट एप्स के जरिए होटलों की रेटिंग करने का काम बताया गया। आरोपियों ने उसे बताया कि होटल की रेटिंग करने पर मिलने वाला मुनाफा सीधे उसके बैंक खाते में आएगा। इसके बाद विक्रांत ने आरोपियों के बताए लिंक के जरिए अपना बैंक खाता जोड़ा और रेटिंग का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार शुरुआत में आरोपियों ने उसे 1024 रुपए का मुनाफा भेजा। इसके बाद 9 जनवरी को डिपॉजिट के नाम पर उसने करीब 10 हजार रुपए जमा किए, इसके बदले उसे 17,546 रुपए वापस भेजे गए। इसके बाद फैमिली ट्रिप के नाम पर 10 जनवरी को उसने 20 हजार 960 रुपए जमा किए और दूसरी ओर से उसे 42 हजार 573 रुपए वापस मिले। मुनाफा मिलने के बाद उसका भरोसा बढ़ गया और वह आरोपियों के कहने पर लगातार बड़ी रकम जमा करता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: IAS बनकर ठगी करने वाली तृप्ति के घर से मिला CBI कार्ड और भारत सरकार वाली कार, खुलने लगे कई राज


शिकायत के अनुसार 11 जनवरी को मुनाफा बढ़ाने के नाम पर विक्रांत ने अलग-अलग माध्यमों से करीब 50 हजार और 1.50 लाख रुपए जमा किए। इसके बाद विशेष ऑफर के नाम पर पत्नी के बैंक खाते से 99 हजार रुपए और साथी शुभम विश्वकर्मा के फोन-पे के जरिए 84 हजार 787 रुपए भेजे गए। 13 जनवरी को आरोपियों के बताए खाते में 3 लाख 16 हजार 310 रुपए नकद जमा किए गए। इसके बाद 14 जनवरी को एक बैंक खाते से 7 लाख रुपए और 15 जनवरी को 10 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए भेजे गए। 21 जनवरी को फिर से 6 लाख 40 हजार रुपए नकद जमा किए गए। इसके बाद भी अलग-अलग तारीखों में कई बार हजारों और लाखों रुपए जमा करवाए गए।

पीड़ित के अनुसार जालसाजों ने उससे कुल 37 लाख 61 हजार 566 रुपए लिए, जबकि मुनाफे के नाम पर सिर्फ 61 हजार 143 रुपए वापस किए गए। इस तरह पीड़ित के मुताबिक उसकी करीब 37 लाख 42 हजार रुपए की रकम ठग ली गई। रकम वापस नहीं मिलने और लगातार और पैसे जमा कराने के दबाव के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर टीम की मदद से टेलीग्राम आईडी, बैंक खातों, फोन-पे लेनदेन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed