फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jatra in Indore: The fair takes on a distinct Maharashtrian flavor, with city residents enjoying a variety of

इंदौर में जत्रा: मेले में जमा महाराष्ट्र का रंग, शहरवासियों ने उठाया मराठी व्यंजनों का लुत्फ

Sat, 31 Oct 2026 07:43 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 31 Oct 2026 07:43 PM IST
सार

इंदौर में इन दिनों मराठी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है। गांधी हॉल स्थित पोद्दार प्लाजा में आयोजित तीन दिवसीय जत्रा में मराठी व्यंजनों के स्वाद के साथलावणी नृत्य की प्रस्तुतियां शहरवासियों को आकर्षित कर रही हैं।

विज्ञापन
Jatra in Indore: The fair takes on a distinct Maharashtrian flavor, with city residents enjoying a variety of
जत्रा मेले में लावणी की प्रस्तुती। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में इन दिनों शहरवासी मराठी व्यंजनों के जायके, पारंपरिक संस्कृति और रंगारंग प्रस्तुतियों से रूबरू हो रहे हैं। तीन दिवसीय जत्रा का शनिवार को दूसरा दिन था। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह मेला पिछले 26 वर्षों से लगाया जा रहा है। गांधी हॉल स्थित पोद्दार प्लाजा में सजे जत्रा में रंग-बिरंगे फूड स्टॉल, हस्तशिल्प की सामग्री और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन

 

शनिवार दोपहर मेले में भीड़ कम थी, लेकिन शाम होते-होते लोगों की संख्या बढ़ने लगी। जत्रा में इस बार मराठी व्यंजनों के करीब 45 फूड स्टॉल लगाए गए हैं। सभी स्टॉल पर लोगों की भीड़ नजर आई। लोगों ने मराठी व्यंजन झुणका-भाकर, पुरणपोली, बटाटा भाजी, चिरोटी सहित कई पकवानों का स्वाद चखा।

विज्ञापन

 

पूरे परिसर को मराठी शैली में आकर्षक ढंग से सजाया गया है। फूड जोन के स्टॉल गृहिणियों को दिए गए हैं और उनका संचालन भी महिलाएं ही कर रही हैं। स्टॉल पर आने वाले ग्राहकों को महिलाएं व्यंजन परोसती नजर आईं। इन स्टॉल के जरिए घरों में बनने वाले पारंपरिक और विशुद्ध मराठी स्वाद को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट जोन में हस्तशिल्प, हस्तकरघा और घर में उपयोग आने वाली विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां भी लोगों की भीड़ उमड़ी। इस बार लघु उद्यमियों के 26 स्टॉल लगाए गए हैं। दिवाली को ध्यान में रखते हुए विशेष सजावटी और उपयोगी सामग्री भी तैयार की गई है, जो मेले में आकर्षण का केंद्र रही।जत्रा में सबसे बड़ा आकर्षण महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लावणी नृत्य रहा। 35 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed