फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Woman threw her Mangalsutra in the trash; sanitation workers found and returned it.

इंदौर: इंदौर में महिला ने कचरे में फेंक दिया था मंगलसूत्र, सफाईकर्मियों ने खोज कर लौटाया

Sun, 04 Oct 2026 03:21 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 04 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

इंदौर में सफाई के साथ नगर निगम के सफाईकर्मी ईमानदारी की मिसाल भी कायम कर रहे हैं। न्यू राम नगर क्षेत्र में कचरे के साथ गलती से गया महिला का सोने का मंगलसूत्र सफाईकर्मियों ने कचरे के ढेर में तलाशकर खोज निकाला और सुरक्षित रूप से महिला को लौटा दिया।

विज्ञापन
Indore: Woman threw her Mangalsutra  in the trash; sanitation workers found and returned it.
मंगलसूत्र सफाईकर्मियों ने कचरे के ढेर में तलाशकर खोज निकाला - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में सफाई देशभर में मिसाल बन चुकी है और शहर के सफाईकर्मी भी ईमानदारी की मिसाल कायम करने में पीछे नहीं हैं। दो माह पहले कचरे के ढेर से सफाईकर्मियों ने चाँदी का लोटा खोजकर परिवार को लौटाया था और अब एक मंगलसूत्र कचरे से खोजकर महिला को लौटाया। खोई हुई सुहाग की निशानी पाकर महिला खुश हो गई।

विज्ञापन

 

निगम कर्मचारियों की सतर्कता और ईमानदारी से कचरे में गया महिला का सोने का मंगलसूत्र मिला। यह घटना न्यू राम नगर क्षेत्र की है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी में एक महिला ने गीला-सूखा कचरा डाला था। इस दौरान डस्टबिन में सोने का मंगलसूत्र भी चला गया। कचरा वाहन गली के अन्य रहवासियों का कचरा एकत्र कर संगमनगर के कचरा ट्रांसफर स्टेशन पहुंच गया। वहाँ पर गाड़ी ने कचरा खाली भी कर दिया। इस बीच महिला स्टेशन पहुँची और बताया कि कचरे के साथ उनका मंगलसूत्र भी आ गया।

विज्ञापन

 

महिला की सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक मोहित चौहान, हेल्पर हेमंत राजकुमार, स्टेशन पर पदस्थ कर्मचारी अमर और गोविंद द्वारा न्यू राम नगर क्षेत्र से आए कचरे में बिना देर किए मंगलसूत्र खोजना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कचरे के बीच काफी सावधानी के साथ खोजबीन की, जिसके परिणामस्वरूप महिला का सोने का मंगलसूत्र मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलसूत्र मिलने के बाद कर्मचारियों ने उसे महिला को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ मंगलसूत्र वापस मिलने पर महिला ने नगर निगम के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता की सराहना की और धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed