फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda: Senior BJP Worker Seriously Injured in Hit-and-Run; Shifted to Indore for Better Treatment

हरदा: खेत से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गंभीर घायल,इलाज के लिए इंदौर रेफर

Sat, 31 Oct 2026 11:42 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 11:42 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर सनखेरे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Harda: Senior BJP Worker Seriously Injured in Hit-and-Run; Shifted to Indore for Better Treatment
खेत से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्राम गोपालपुरा निवासी हरिशंकर सनखेरे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे खेत में सिंचाई कार्य और फसल की सुरक्षा का जायजा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

विज्ञापन


देर रात तक घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने खेत पर मौजूद रखवाले से जानकारी ली और हरिशंकर की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वे सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय हरदा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीयू के छात्रावासों की बदलेगी सूरत?: वर्षोंं से चली आ रही समस्याओं पर अब कुलगुरु सख्त, खराब कमरे होंगे दुरुस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायल हरिशंकर सनखेरे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से पूर्व मंत्री पटेल को भी अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री पटेल ने जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक डॉ. गंभीर पटेल और डॉ. मनीष शर्मा से फोन पर चर्चा की। उन्होंने घायल को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और उनके स्वास्थ्य एवं इलाज की स्थिति की लगातार जानकारी लेते रहे।

इसके बाद पूर्व मंत्री पटेल ने इंदौर स्थित अरविंदो मेडिकल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विनोद भंडारी से दूरभाष पर चर्चा कर बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई और एंबुलेंस की व्यवस्था कर हरिशंकर सनखेरे को इलाज के लिए इंदौर रवाना किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने घायल हरिशंकर सनखेरे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed