फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Father-in-Law Dies After Son-in-Law Allegedly Hits Him with Wooden Stick, Accused Held

छिंदवाड़ा: पत्नी से झगड़े के बाद फौजी दामाद का खूनी खेल, बीच-बचाव करने आए ससुर को मौत के घाट उतारा

Tue, 29 Sep 2026 08:46 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 08:46 AM IST
सार

पत्नी से विवाद के बाद मामला शांत कराने पहुंचे 60 वर्षीय ससुर के सिर पर फोजी दामाद ने लकड़ी से वार कर दिया। नागपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी दामाद हिरासत में है।

विज्ञापन
Chhindwara: Father-in-Law Dies After Son-in-Law Allegedly Hits Him with Wooden Stick, Accused Held
परासिया थाना

विस्तार

परासिया थाना क्षेत्र के न्यूटन के वार्ड-4 में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पत्नी से विवाद के बाद उसे समझाने पहुंचे ससुर के सिर पर उनके फौजी दामाद ने मोटी लकड़ी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीडी बरखाने को पहले छिंदवाड़ा और फिर नागपुर रैफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीएचई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी बीडी बरखाने की बेटी का विवाह मेघासिवनी-चारगांव निवासी संतराम सोनकर से हुआ था। संतराम पूर्व में सेना में जवान रह चुका है। सेवानिवृत्ति के बाद वह एक एजेंसी के माध्यम से उधमपुर में काम कर रहा था। करीब चार दिन पहले ही वह ड्यूटी से न्यूटन लौटा था।
विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार दोपहर संतराम और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बाद में मामला शांत हो गया। शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया। विवाद की जानकारी मिलने पर बीडी बरखाने अपनी पत्नी के साथ बेटी और दामाद के घर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: 80 से ज्यादा बड़े संस्थानों पर गिरा निगम का चाबुक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगवाने पर लगा जुर्माना

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान संतराम ने गुस्से में मोटी लकड़ी उठाकर अपने ससुर के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के हाथ पर भी आरोपी ने डंडे से वार किया, जिससे उन्हें चोट आई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संतराम को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले गई। गंभीर रूप से घायल बीडी बरखाने को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें छिंदवाड़ा से नागपुर रैफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


परिजनों के अनुसार संतराम और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी वजह से संतराम ने अपने मूल गांव से अलग न्यूटन में रहना शुरू किया था। घटना से पहले भी उसकी पत्नी किसी परिचित शिक्षिका के घर जाने की बात कहकर निकली थी। वह पड़ोस के परिवार के साथ बैठी बातचीत कर रही थी, तभी संतराम वहां पहुंच गया। पत्नी के वहां बैठने को लेकर सवाल-जवाब के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू होने की बात सामने आई है।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी संतराम सोनकर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद के वास्तविक कारण, घटनाक्रम और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed