फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Traveling home for Diwali and Chhath made easy: 12 special trains to run from Bhopal Division; journeys from U

दीपावली-छठ पर घर जाना सरल: भोपाल मंडल से चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार से मुंबई तक का सफर होगा आसान

Mon, 21 Sep 2026 05:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 21 Sep 2026 05:35 PM IST
सार

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल से होकर 6 जोड़ी यानी 12 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें गया, रीवा, डॉ. अंबेडकर नगर, मुंबई और हडपसर के लिए ट्रेनें शामिल हैं। बीना, रानी कमलापति और इटारसी समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को इन सेवाओं का लाभ मिलेगा।

 

विज्ञापन
Traveling home for Diwali and Chhath made easy: 12 special trains to run from Bhopal Division; journeys from U
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा इंतजाम किया है। भोपाल मंडल से होकर 6 जोड़ी यानी 12 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार इन विशेष ट्रेनों का संचालन सितंबर से नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। इनमें रानी कमलापति-गया, रानी कमलापति-रीवा, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर-मुंबई, वाराणसी-मुंबई और प्रयागराज-हडपसर रूट की ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


गया के लिए 3 फेरे, पितृपक्ष में भी राहत
गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति विशेष ट्रेन के तीन-तीन फेरे चलेंगे। रानी कमलापति से यह ट्रेन 27 सितंबर, 2 और 7 अक्टूबर को चलेगी, जबकि गया से वापसी 30 सितंबर, 5 और 10 अक्टूबर को होगी। इस ट्रेन का फायदा नर्मदापुरम, इटारसी और पिपरिया समेत रास्ते के यात्रियों को मिलेगा। ट्रेन नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए गया पहुंचेगी।
विज्ञापन


रीवा जाने वालों के लिए भी स्पेशल ट्रेन
रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति विशेष ट्रेन के चार-चार फेरे चलाए जाएंगे। रानी कमलापति से यह ट्रेन 17 और 24 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर को चलेगी। इसका ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना में रहेगा। इससे भोपाल मंडल और विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीवा से इंदौर क्षेत्र के लिए 12 सेवाएं
रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा पूजा विशेष ट्रेन के छह-छह फेरे यानी कुल 12 सेवाएं चलाई जाएंगी। रीवा से यह सेवा 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक और वापसी में डॉ. अंबेडकर नगर से 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक निर्धारित तिथियों पर चलेगी। ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी और देवास होते हुए चलेगी।

मुंबई के लिए दो रूट पर स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन में मुंबई जाने वालों के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन के चार-चार फेरे होंगे। भोपाल मंडल में यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति और इटारसी में रुकेगी। वहीं वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन के भी चार-चार फेरे होंगे। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति और इटारसी होते हुए मुंबई जाएगी।

प्रयागराज से हडपसर के लिए भी 5-5 फेरे
प्रयागराज-हडपसर-प्रयागराज पूजा विशेष ट्रेन के पांच-पांच फेरे चलेंगे। प्रयागराज से सेवा 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक और हडपसर से वापसी 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक निर्धारित तिथियों पर होगी।
इस ट्रेन का फायदा बीना, रानी कमलापति और इटारसी के यात्रियों को भी मिलेगा। आगे यह भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए हडपसर पहुंचेगी।


यह भी पढ़ें-एमपी में फिर सक्रिय होगा मानसून: 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसम तंत्र



त्योहार से पहले टिकट बुक कराने की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रा की योजना पहले से बनाएं। आरक्षित श्रेणी में सफर करने वाले यात्री टिकट पहले ही बुक कर सकते हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों को यह भी सलाह दी है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत यात्री सूचना सेवा से जरूर जांच लें।सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के मुताबिक, इन विशेष ट्रेनों से पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे और प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed