फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Thieves Break Into MLA Pritam Lodhi’s Vacant Bhopal Bungalow, Steal Activa, Cylinders and Taps

एमपी: भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के बंगले में चोरी, ताला तोड़कर एक्टिवा, सिलेंडर और नल की टोटियां ले गए चोर

Sat, 03 Oct 2026 07:58 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 03 Oct 2026 07:58 AM IST
सार

भोपाल में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के जुलाई से बंद सरकारी बंगले का ताला तोड़कर चोर एक्टिवा, दो गैस सिलेंडर और नल की टोटियां ले गए। 30 सितंबर की रात बंगले पर पहुंचे विधायक के भतीजे को चोरी का पता चला, जिसके बाद टीटी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
MP: Thieves Break Into MLA Pritam Lodhi’s Vacant Bhopal Bungalow, Steal Activa, Cylinders and Taps
विधायक प्रीतम लोधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के 45 बंगला स्थित सरकारी आवास में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने खाली पड़े सरकारी आवास का ताला तोड़कर वहां खड़ी एक्टिवा, दो गैस सिलेंडर और नल की टोटियां चोरी कर लीं। विधायक के भतीजे राजेश लोधी की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विधायक प्रीतम लोधी और उनके भतीजे राजेश लोधी 23 जुलाई को सरकारी आवास से बाहर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों ने बंगले पर ताला लगाया और शिवपुरी चले गए। इसके बाद से आवास बंद था। करीब दो महीने बाद 30 सितंबर की रात लगभग 11 बजे राजेश लोधी बंगले पर पहुंचे। वहां पीछे की ओर का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर पता चला कि बंगले में रखी एक्टिवा और दो गैस सिलेंडर गायब हैं। इसके अलावा चोरों ने घर में लगी नल की टोटियां भी निकाल ली थीं। इसके बाद राजेश लोधी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पूर्व सीएम कमलनाथ की 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश,पिता की फर्जी वसीयत-मृत्यु प्रमाणपत्र से रचा खेल
विज्ञापन


आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
टीटी नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात कब हुई और चोर किस रास्ते से बंगले में दाखिल हुए। टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहरे ने बताया कि सरकारी आवास जुलाई से बंद था। शिकायत मिलने के बाद चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल की जांच के साथ आसपास के कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: आरोपी ने मोबाइल में सिम लगाई तो मथुरा में मिली लोकेशन, तीन राज्यों की पुलिस एक्टिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed